Home
News

Jio ने भी शुरू की VoWiFi की सुविधा, अब वाई-फाई से होगी अनलिमिटेड कॉलिंग

Reliance Jio को किसी भी तरह के इंट्रो की जरूरत नहीं है। कंपनी ने अपनी सुविधाओं से यूजर्स को अपना फैन बना दिया है। कंपनी समय-समय पर अपने शानदार ऑफर्स को पेश करती रहती है। अब Airtel के बाद Reliance Jio भी अपने यूजर्स के लिए भारत में वॉइस ओवर वाई-फाई यानी की VoWiFi की सुविधा को पेश कर रहा है।

Jio ने भी शुरू की VoWiFi की सुविधा, अब वाई-फाई से होगी अनलिमिटेड कॉलिंग

इस सर्विस के साथ यूजर्स Wi-Fi के जरिए वॉयस कॉलिंग का बेनिफिट उठा सकते हैं। अगर आपको सेलुलर नेटवर्क की वजह से परेशानी हो रही है तो VoWiFi ऐसी स्थिती में काफी लाभदायक साबित हो सकता है। रिलांयस जियो ने फिलहाल अपनी इस सर्विस को दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई और भारत के कुछ ही सर्कल में उपलब्ध कराया है।

VoWiFi का फायदा

इस नए सर्विस के लिए स्मार्टफोन्स की बात करें तो अभी तक सैमसंग और एप्पल में ही VoWiFi की सुविधा को पेश किया गया है। हालांकि Xiaomi के साथ बाकी अन्य स्मार्टफोन्स में भी इस सुविधा को पेश किया जाएगा। कंपनी की वाई-फाई कॉलिंग सेवा सभी वाई-फाई कनेक्शन के साथ उपलब्ध कराई जा रही है।

जैसा हम आपको पहले बता चुके हैं कि Airtel जियो से पहले ही इस सुविधा को अपने यूजर्स के लिए पेश करा रहा है, हालांकि दोनों ही कंपनियों की सुविधाओं मे आपको फ़र्क देखने को मिलेगा। इस फ़र्क के बारें में फिलहाल किसी भी तरह की जानकारी को साझा नहीं किया गया है।

ऐसे करें इस्तेमाल

VoWiFi के लिए यूजर्स को अपने स्मार्टफोन पर VoLTE को ऑन करना होगा। एयरटेल के वाई-फाई कॉलिंग के एक्सपीरिएंस के मुताबिक साफ वॉइस कॉलिंग के लिए हाई-स्पीड कनेक्शन की जरूरत होती है। VoLTE सुविधा काफी फायदेमंद है खासकर उन लोगों के लिए जो खराब नेटवर्क कनेक्टिविटी का सामना कर रहे हैं। बता दें, सेलुलर कॉलिंग से वाई-फाई कॉलिंग पर आसानी से स्वीच किया जा सकता है।

आपको बता दें कि एयरटेल कंपनी ने पहले ही इस सुविधा पेश कर दी है। एयरटेल ने पहले ही इस सुविधा को लॉन्च किया था, जिसके जरिए यूजर्स वाई-फाई कनेक्शन की मदद से ही लोगों को कॉल कर पाएंगे। दरअसल, कॉलिंग रेट्स के बढ़ने के बाद टेलिकॉम कंपनियों ने ऐसे कदम को उठाना शुरू किया है।

अगर आप उस ख़बर के बारे में पढ़ना और जानना चाहते हैं तो इस लिंक को क्लिक करके पढ़ और जान सकते हैं। इसके अलावा भी अगर जियो, एयरटेल, ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी समेत किसी भी ख़बर के बारे में अगर आप पढ़ना और जानना चाहते हैं तो आप हमारे यानि गिज़बॉट हिंदी के साथ जुड़े रहें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio does not need any kind of intro. The company has made its fans a fan with its facilities. The company keeps offering its great offers from time to time. Now after Airtel, Reliance Jio is also offering Voice over Wi-Fi in India for its users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X