Home
News

24 रुपए में Jio दे रहा है अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग

By Neha

जियो ने बुधवार को जियोफोन यूजर्स के लिए पेश किए 153 रुपए के प्लान में बदलाव कर दोगुना डेटा देने का ऐलान किया था। इसी के साथ कंपनी ने दो और किफायती टैरिफ प्लान देने पेश किए हैं। ये प्लान 24 रुपए और 54 रुपए में पेश किए गए हैं।

सबसे पहले तो बता दें कि इन दोनों ही प्लान का इस्तेमाल सिर्फ जियोफोन के साथ ही किया जा सकता है। जियो इन दोनों ही प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और एसएमएस ऑफर कर रहा है। इसके अलावा इन दोनों ही प्लान पर यूजर को जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

 24 रुपए में Jio दे रहा है अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग

जियो का 24 रुपए का प्लान-

जियो के 24 रुपए का प्लान की बात करें, तो इस प्लान 2 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर को रोज 500 MB डेटा 4G हाईस्पीड के साथ मिलेगा। इस डेटा लिमिट के क्रॉस होने के बाद यूजर को 128kpps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। डेटा के अलावा इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग मिलेगी। साथ ही यूजर्स को 20 फ्री एसएमएस और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

How to Delete the Useless Photos in your WhatsApp Automatically - GIZBOT HINDI

जियो का 54 रुपए का प्लान-

जियो के 54 रुपए का प्लान की बात करें, तो ये 7 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर को रोजाना 500 MB हाई स्पीड इंटरनेट मिलेगा। 500 एमबी डेटा लिमिट क्रॉस होने के बाद 128 kpps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी, जो लोकल, एसटीडी और रोमिंग में भी होगी। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को 70 फ्री एसएमएस और जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।

100 परसेंट से भी ज्यादा कैशबैक-

ये प्लान तो जियोफोन यूजर्स के लिए हैं, लेकिन जियो ने अपने बाकी यूजर्स के लिए भी कई किफायती प्लान पेश किए हैं। इन प्लान में 19 रुपए, 52 रुपए और 98 रुपए का 149 रुपके के प्लान शामिल हैं। बता दें कि हाल ही में जियो ने अपने यूजर्स के लिए 100 परसेंट से भी ज्यादा कैशबैक ऑफर का ऐलान किया है। इस नए ऑफर में कंपनी अपने प्राइम मेंबर्स को किसी भी 398 रुपए के रिचार्ज पर 700 रुपए से भी अधिक का कैशबैक ऑफ़र कर रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
jio ne 24 and 54 Rs ke plan launch kiye hain. in plan me users ko unlimited data, calling, SMS aur jio app par Free subscription milega.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X