Jio ने JioFiber यूजर्स के लिए नया बैकअप प्लान किया पेश, जाने ऑफर

Jio ने आज देश में JioFiber यूजर्स के लिए एक नए ब्रॉडबैंड बैकअप प्लान देने का अनाउंसमेंट किया है। इस नए ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 1,490 रुपये है और यह 30 मार्च, 2023 से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। यह नया बैकअप ब्रॉडबैंड प्लान यूजर्स को अपकमिंग टाटा आईपीएल (Tata IPL) मैचों और कई स्पोर्ट्स चैनलों को स्ट्रीम करने में सक्षम करेगा।
"JioFiber बैकअप के साथ, हम घरों के लिए ऑप्शनल ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की पेशकश करना चाहते हैं। बैक-अप कनेक्शन की यह नई अवधारणा घरों को एक किफायती कीमत पर डेटा के साथ एक ऑप्शनल ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की अनुमति देती है ।
नया JioFiber बैकअप प्लान क्या ऑफर पेश करता है?
नए पेश किए गए JioFiber बैकअप प्लान की कीमत 1,490 रुपये है और इसमें 990 रुपये का पांच महीने का सर्विस चार्ज और 500 रुपये का इंस्टालेशन चार्ज शामिल है। यह 10Mbps पर अनलिमिटेड डेटा, फ्री लैंडलाइन कॉल और वन-क्लिक स्पीड अपग्रेड ऑप्शन प्रोवाइट करता है।

एंटरटेनमेंट अपग्रेड ऑप्शन
JioFiber सब्सक्राइबर इस प्लान को पांच महीने के लिए 500 रुपये और 1,000 रुपये या पांच महीने के लिए 100 रुपये और 200 रुपये हर महिने पर एंटरटेनमेंट अपग्रेड में अपग्रेड कर सकते हैं।
पहले एंटरटेनमेंट अपग्रेड प्लान की कीमत 100 रुपये हर महिने या पांच महीने के लिए 500 रुपये है। यह एंटरटेनमेंट अपग्रेड फ्री सेट-टॉप-बॉक्स, 400 लाइव टीवी चैनल, छ: ओटीटी ऐप्स तक पहुंच और यूट्यूब सब्सक्रिप्शन प्रोवाइट करता है। वहीं दूसरी ओर, अन्य एंटरटेनमेंट अपग्रेड प्लान की कीमत 200 रुपये हर महिने या पांच महीने के लिए 1,000 रुपये है और यह एक मुफ्त सेट-टॉप-बॉक्स, 550 लाइव टीवी चैनल, 14 ओटीटी ऐप्स तक पहुंच और YouTube मेंबरशिप प्रदान करता है।
स्पीड अपग्रेड ऑप्शन
Jio, JioFiber सब्सक्राइबर्स को स्पीड अपग्रेड प्लान भी ऑफर कर रहा है। ये प्लान्स एक दिन, दो दिन और सात दिनों की टाइम पीरियड के ऑप्शनों में उपलब्ध हैं और वे उपयोगकर्ताओं को उनकी जरुरतों के आधार पर स्पीड को 30Mbps या 100Mbps तक अपग्रेड करने में सक्षम बनाते हैं।
30 एमबीपीएस डाटा स्पीड ऑफर करने वाले स्पीड अपग्रेड प्लान की कीमत एक दिन के लिए 21 रुपये, दो दिनों के लिए 31 रुपये और सात दिनों के लिए 101 रुपये है। वहीं दूसरी ओर, स्पीड अपग्रेड प्लान जो 100Mbps की स्पीड प्रोवाइट करता है, एक दिन के लिए 32 रुपये, दो दिनों के लिए 52 रुपये और सात दिनों के लिए 152 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








