Reliance Jio का पैसा वसूल Offer! Free में मिलेगा पूरे साल 2.5GB डेटा रोज, अनलिमिटेड कॉलिंग और Disney+ Hotstar
Reliance Jio ने Jio independence day 2022 Offer का ऐलान कर दिया है. Jio अपनी सबसे लोकप्रिय लॉन्ग-टर्म प्रीपेड (long-term prepaid) योजनाओं में से एक को अतिरिक्त लाभों के साथ बंडल करेगा और 2,250 रुपये के अतिरिक्त लाभ भी प्रदान करेगा. Jio ने अभी ऑफर की घोषणा की है और यह ऑफर कब तक लागू रहेगा इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. इस साल जियो का independence day ऑफर 2999 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ आता है.

Reliance Jio 2999 रुपये के प्रीपेड प्लान
Reliance Jio 2999 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ independence day 2022 ऑफर पेश करेगी. इस प्लान के साथ यूजर्स को 365 दिनों के लिए प्रतिदिन 2.5GB डेटा मिलता है. इसमें वॉयस कॉलिंग और एसएमएस (SMS) बेनिफिट्स शामिल हैं. इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (Unlimited Voice Calling) और 100 एसएमएस (SMS) /दिन की सुविधा मिलती है. डेली डेटा की खपत के बाद यूजर्स के लिए स्पीड 64 केबीपीएस तक कम हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें : Jio Games Watch : Jio दे रहा घर बैठे कमाई करने का मौका! होगी मोटी कमाई
independence day 2022 ऑफर के तहत यूजर्स को लिलेंगे ये प्लान
योजनाओं के अतिरिक्त लाभों में एक वर्ष के लिए JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud, और Disney+ Hotstar Mobile सदस्यता शामिल हैं.
Jio के independence day 2022 ऑफर के तहत यूजर्स को इस प्लान (750 रुपये की कीमत) के साथ 75GB अतिरिक्त डेटा मिलेगा. फिर, 2,250 रुपये के अन्य लाभ हैं, जिनमें अजियो (750 रुपये की छूट), नेटमेड्स (750 रुपये की छूट) और इक्सिगो (750 रुपये की छूट) शामिल हैं.

रिलायंस जियो ने खरीदा सबसे ज्यादा स्पेक्ट्रम
5जी स्पेक्ट्रम नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूरसंचार मंत्री ने कहा कि नीलामी के लिए रखे गए कुल स्पेक्ट्रम का 71 फीसदी बेचा जा चुका है. दूरसंचार मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेक्ट्रम नीलामी में सबसे ज्यादा बोली रिलायंस जियो इंफोकॉम ने जीती है. रिलायंस ने कुल 24,740 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदा है. रिलायंस ने 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाई है.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








