Jio दे रहा है ₹35000 का Google Gemini 3 पैकेज बिल्कुल Free, Unlimited 5G यूजर्स को मिलेगा फायदा
देश में AI सेवाओं की बढ़ती मांग के बीच Reliance Jio ने Google के साथ अपनी AI पार्टनरशिप को और मजबूत करते हुए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। Jio ने अपने Jio Gemini Offer को अपग्रेड करते हुए इसे सभी Unlimited 5G यूजर्स के लिए उपलब्ध कर दिया है। सबसे खास बात अब यूजर्स को Google के लेटेस्ट Gemini 3 Pro Plan के 18 महीने बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेंगे। इस प्लान की कीमत बाजार में करीब ₹35,100 है।
यह अब तक Jio द्वारा किया गया सबसे बड़ा AI रोलआउट माना जा रहा है, जिससे लाखों यूजर्स को पहली बार हाई-एंड AI टूल्स मुफ्त में मिलेंगे।

मुफ्त में मिलेगा Gemini 3 एक्सेस
पहले यह ऑफर सिर्फ 18-25 वर्ष की उम्र वाले यूथ यूजर्स तक सीमित था और इसमें Gemini 2.5 Pro का उपयोग शामिल था। लेकिन अब Jio ने उम्र की पाबंदी पूरी तरह हटा दी है, और Google का नया Gemini 3 मॉडल इस प्लान का हिस्सा बना दिया है। Gemini 3 के फायदों में शामिल हैं।
- पहले से ज्यादा एडवांस्ड मल्टीमॉडल AI क्षमता
- तेज परफॉर्मेंस
- बेहतर रीजनिंग
- कोडिंग, ट्रांसलेशन, डॉक्यूमेंट एनालिसिस व क्रिएटिव आउटपुट में सुधार
Jio का कहना है कि यह कदम भारत में AI को सबके लिए उपलब्ध कराने के मिशन का हिस्सा है।
यूजर्स कैसे करें मुफ्त Gemini Pro Plan एक्टिवेट?
एक्टिवेशन प्रोसेस एकदम आसान है और पहले जैसा ही है।
- MyJio App खोलें
- "Claim Now" वाले Jio Gemini Offer के बैनर पर टैप करें
- अपने Google Account से लॉगिन करें
एक्टिवेशन तुरंत हो जाता है और प्लान 18 महीनों तक एक्टिव रहता है, जब तक आप Eligible Unlimited 5G प्लान पर बने रहते हैं।
टेलीकॉम + AI इंटीग्रेशन का सबसे बड़ा कदम
यह ऑफर ऐसे समय आया है जब भारतीय टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लान में AI सर्विसेज जोड़कर नए डिजिटल अनुभव बना रही हैं। Jio और Google की यह साझेदारी पहले से ही दुनिया में टेलीकॉम के सबसे बड़े AI डिप्लॉयमेंट में से एक मानी जाती है, और नए अपडेट के बाद यह करोड़ों यूजर्स तक पहुंचने वाली है। Jio का यह कदम भविष्य में AI और टेलीकॉम इंडस्ट्री को एक नई दिशा देने का संकेत है।
मिलेंगे ये बेनेफिट्स
- 18 महीने का Gemini Pro Plan (पूरी तरह मुफ्त)
- 2TB क्लाउड स्टोरेज
- AI इमेज व वीडियो क्रिएशन टूल्स
- Google ऐप्स और सर्विसेज में प्रीमियम एक्सेस


Click it and Unblock the Notifications