जियो ने JioPhone यूजर्स के लिए निकाला 336 दिनों का नया प्लान, डिटेल्स जानें
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने देश में जियोफोन यूजर्स के लिए नए लॉन्ग टर्म प्लान की घोषणा की है। नया प्लान उन विशेष प्लान की सूची में शामिल है जो रिलायंस जियो ब्रांड के फीचर फोन JioPhone के यूजर्स के लिए पेश करता है। 749 रुपये की कीमत वाला यह प्लान मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी के सबसे लंबे अवधि के प्लान में से एक है, और साथ ही यह JioPhone यूजर्स के लिए अब तक का सबसे महंगा प्लान भी है।

JioPhone का 749 रुपये का प्लान की विस्तृत जानकारी
JioPhone यूजर्स के लिए यह प्लान 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। मतलब हर महीने के 28 दिनों के हिसाब से यह प्लान तैयार किया गया है। इनमें से प्रत्येक अवधि 2GB डेटा की लिमिट के साथ आती है। इसका मतलब यह है कि इस प्लान में कुल डेटा 24GB मिलता है, जबकि यूजर्स को प्रति 28 दिनों में सिर्फ 2GB का डेटा ही मिलता है। डेटा के अलावा, यूजर्स को प्रति 28 दिनों में 50 SMS का बेनीफिट भी मिलता है।
डेटा और SMS के अलावा, इस 336 दिनों के प्लान में JioPhone यूजर्स को JioTV, JioCinema, JioNews JioSecurity, और JioCloud जैसे Jio ऐप्स के लिए फ्री एक्सेस के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग बेनीफिट मिलता है।
JioPhone यूजर्स के लिए कुछ अन्य प्लान्स
749 रुपये के प्लान के अलावा जियोफोन यूजर्स कुछ अन्य प्लान्स भी उसको भी खरीद सकते है जो सस्ते प्लान्स है लेकिन उनकी वैलिडिटी इतनी ज्यादा नहीं आती है।
75 रुपये का प्लान: इस प्लान में प्रति दिन यूजर्स को 0.1GB डेटा मिलता है, इसका मतलब है कि इस प्लान में कुल डेटा बेनीफिट 3GB मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को डेटा के अलावा अनलिमिटेड वॉयस बेनिफिट्स मिलता हैं और पैक की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
125 रुपये का प्लान: 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ इस प्लान में प्रति दिन 0.5GB की डेली लिमिट के साथ 14GB का कुल डेटा बेनीफिट प्रदान करती है। वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स पर कोई कैप नहीं है लेकिन इसमें रोजाना 30 एसएमएस मिलते हैं।
155 रुपये का प्लान: यह प्लान प्रति दिन 1GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 डेली एसएमएस और कुछ 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती हैं।
185 रुपये का प्लान: इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस के साथ 2GB डेटा बेनीफिट मिलता है। साथ ही 28 दिनों के लिए यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती हैं।


Click it and Unblock the Notifications