Jio धमाका : सभी प्रीपेड प्लान पर मिलेगा 1.5GB एक्सट्रा डेटा
जियो ने अपनी प्रतिस्पर्थी टेलीकॉम कंपनियों को काउंटर करते हुए अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए डेटा ऑफऱ पेश किया है। इस ऑफर में यूजर्स को सभी प्रीपेड टैरिफ प्लान पर फ्री 1.5 GB डेटा एक्स्ट्रा मिलेगा। बता दें कि जियो ने ये ऑफऱ 12 जून से 30 जून तक की वैलिडिटी के साथ पेश किया है। बता दें कि इस ऑफर के साथ जियो ने एक जीबी 4 जी डेटा की कीमत 1.77 रुपए तक पहुंचा दी है, जो इंडस्ट्री में सबसे सस्ती प्रति डेटा दर है। इस ऑफर के बाद जियो का एंट्री लेवल 149 रुपए का प्रीपेड प्लान अब 28 दिनों के लिए 3 जीबी डेटा के साथ आएगा।

जियो ने इस ऑफर के बारे में कहा कि कंपनी ने अपना Everyday More Value (EDMV) वादा निभाया है, जो कंपनी ने अपनी सर्विस लॉन्च करते समय कहा था। इस प्रॉमिस में जियो अपने सब्सक्राइबर्स के लिए इंडस्ट्री में बेस्ट टैरिफ प्लान पेश कर रहा है। इस सर्विस में जियो के सभी प्रीपेड प्लान्स पर 1.5GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा।
बता दें कि एक्स्ट्रा डेटा बैनेफिट में जियो के 149 रुपए, 349 रुपए, 399 रुपए और 449 रुपए के 1.5 जीबी डेटा प्लान में यूजर्स को हर रोज 3 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं 2 जीबी डेटा वाले 198 रुपए, 398 रुपए, 448 रुपए और 498 रुपए के प्लान में यूजर्स को 3.5 जीबी डेटा हर रोज मिलेगा।
299 रुपए के 3GB डेटा प्लान में यूजर्स को 4.5 GB डेटा हर रोज मिलेगा। बता दें कि ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। हालांकि सभी प्लान की वैलिडिटी 12 जून से 30 जून तक ही रहेगी। इसके अलावा जियो ने Holiday Hungama कैशबैक ऑफर पेश किया है।
इस ऑफर में 300 रुपए और इससे ज्यादा कीमत के सभी रिचार्ज पर 100 रुपए डिस्काउंट और 300 रुपए से कम कीमत के रिचार्ज पर 20 परसेंट डिस्काउंट दे रहा है। 100 रुपए के डिस्काउंट में प्रीपेड यूजर को 50 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट कैशबैक वाउचर्स के रूप में मायजियो एप पर मिल जाएगा। बाकी 50 रुपए का डिस्काउंट फोनपे पेमेंट ऐप के जरिए पेमेंट करने पर मिलेगा।

जियो का ये Holiday Hungama कैशबैक ऑफर सिर्फ 1 जून से लेकर 15 जून तक ही वैलिड है। बता दें कि इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को MyJio ऐप से ही रिचार्ज कराना होगा और PhonePe ऐप के जरिए भुगतान करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








