Home
News

Jio Emergency Data Loan: जियो ने निकाली 'जियो इमरजेंसी डेटा लोन' सर्विस, मिलेगा 5GB डेटा

Jio Emergency Data Loan: जैसे ही हमारे मोबाइल का इंटरनेट डेटा खत्म हो जाता है वैसे ही हम दुविधा में फंस जाते है क्योंकि आजकल बहुत से काम ऑनलाइन ही होते है। इस कारण Reliance Jio ने अपने कस्टमर्स के लिए के बेहतरीन सर्विस निकाली है जिसमें यूजर्स इमरजेंसी में लोन ले सकते है। जी हाँ, जियो इमरजेंसी डाटा लोन सर्विस में आप 1जीबी से 5जीबी तक का लोन ले सकते है उसका भुगतान बाद में कर सकते हैं।

Jio Emergency Data Loan: जियो ने निकाली 'जियो इमरजेंसी डेटा लोन' सर्विस, मिलेगा 5GB डेटा

Jio Emergency Data Loan: जियो ने निकाली 'जियो इमरजेंसी डेटा लोन' सर्विस, मिलेगा 5GB डेटा

इसके अलावा आप बैटलग्राउंड मोबाइल खेल रहे है और आप चाहते है कि डाटा लोन लें तो यह सर्विस बहुत फायदेमंद होने वाली है। इस सर्विस में जियो के प्रीपेड यूजर्स 1GB से 5GB तक के पैक लोन में ले सकते है और उसके पैसे बाद में भी देंगे तो भी चलेगा।

1GB पैक की कीमत 11 रुपये है और इसका बेनीफिट आपके बेस प्लान की समाप्ति तक उठाया जा सकता है। ध्यान देने वाली महत्वपूर्ण बात यह है कि इसे काम करने के लिए आपको एक एक्टिव प्रीपेड आधार प्लान की आवश्यकता होगी।

Jio Emergency Data Loan का लाभ कैसे उठाएं?

पहली चीज जो आपको करने की ज़रूरत है वह है MyJio ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल करना है अगर यह पहले से नहीं है तो अब इन्स्टाल कर लीजिये। इसके बाद आपकी प्रोफ़ाइल को भी सेट करने की आवश्यकता पड़ेगी, जो काफी आसान प्रक्रिया है।

एक बार जब आप ऐसा कर लेते हैं, तो ऐप को ओपन करें और होम स्क्रीन के ऊपर बाईं ओर तीन डॉट पर क्लिक करें। वहां से, 'Emergency Data Loan' को सेलेक्ट करें, जो 'Mobile' ऑप्शन के अंदर होगा।

फिर Proceed पर टैप करें और 'Get Emergency Data' को सेलेक्ट करें। अंत में 'Activate' पर टैप करें।

आपको इसके लिए तुरंत भुगतान करने की भी कोई आवश्यकता नहीं होगी और आप इंटरनेट के माध्यम से अपने काम आसानी से कर पाएंगे। हालांकि इसमें आप अधिकतम 5GB ही निकाल सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio launches 'Jio Emergency Data Loan' service, will Get 5GB of Data.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X