Jio ने लॉन्च किया कुंभ जियो फोन, कुंभ मेले की हर जानकारियों से लैस
रिलायंस जियो का नाम टेलिकॉम कंपनी में सबसे ऊपर है। वहीं, जियो ने अपने जियोफोन को लॉन्च करके अपना दबदबा और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। लोगों को यह काफी पसंद भी आ रहे हैं। बता दें, अब जियोफोन अपने ग्राहकों के लिए कुंभ जियोफोन लॉन्च कर दिया है। कुंभ जियोफोन में कुंभ से जुड़ी हर जानकारी और फीचर्स को पेश किया गया है।

वहीं, इसमें ट्रेन, बस, स्नान और कुंभ से जुड़ी बहुत सी काम की जानकारी जोड़ी गई है। जियो ने फोन में एक ऐसे फीचर को जोड़ा है जिससे कुंभ में परिवार का सदस्य गुम ना हो जाए। इस फोन को 501 रुपए की कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही कंपनी ने एक्सचेंज ऑफर को भी पेश किया गया है। ये फोन आपको कुल 1095 रुपए में दिया जा रहा है। जिसमें 6 महीने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा दिया जा रहा है। जो यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
कुंभ जियोफोन फीचर्स
कंपनी ने फोन में फैमिली लोकेटर फीचर को जोड़ा है। जो परिवार के सदस्यों की सही लोकेशन का पता लगाकर आपको हमेशा अपने निकट और प्रिय लोगों के करीब रहने में मदद करेगा। इस फीचर को खोया पाया नाम दिया गया है। जो अपने परिवार और दोस्तों के साथ दोबारा मिलने में मदद करेगा। इसके अलावा कुंभ के विशेष आयोजनों और कार्यक्रमों का जियोटीवी पर प्रसारण, बीते कुंभ मेलों पर भी कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी आपको देखने को मिलेगी।
बता दें, कुंभ फंक्शनेलिटी मौजूदा और नए जियोफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। जियोफोन यूजर्स अपने जियोफोन पर जियोस्टोर के माध्यम से कुंभ फंक्शनेलिटीज को डाउनलोड कर सकते हैं। कंपनी ने इसमें इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर को भी शामिल किया है। साथ ही इस फोन के जरिए कुंभ से जुड़े रास्ते और क्षेत्र की जानकारी का पता लगाया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








