Jio ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉन्च किया नया वेब ब्राउजर
रिलायंस जियो हर तरीके से बाजार में सभी के लिए चुनौती खड़ी कर रहा है। कंपनी ने पहले ही अपनी सर्विस को लॉन्च करके टेलिकॉम कंपनियों को झटका दे दिया है। इसी के साथ-साथ कंपनी बाकी सर्विस को लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है। बता दें, अब टेलिकॉम जाइंट रिलायंस जियो ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए न्यू वेब ब्राउजर को लॉन्च किया है।

जियो लाया नया ब्राउजर
जिसे JioBrowser नाम से लॉन्च किया गया है। रिलायंस जियो ने बताया कि यह अब तक का पहला भारतीय ब्राउजर है जिसे भारतीय लोगों की जरुरतो को देखते हुए तैयार किया गया है। कंपनी ने बताया कि यह ब्राउजर काफी फास्ट है और साथ ही इस्तेमाल करने में काफी आसान भी है। JioBrowser के बारें में बात करते हुए कंपनी ने बताया कि यह ब्राउजर लो एंड डिवाइस में भी काफी अच्छे तरीके से काम करता है, क्योंकि इसके लिए ज्यादा मैमोरी की जरूरत नहीं होती है। जो ब्राउजर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
JioBrowser कैसे करेगा काम
JioBrowser की सबसे खास बात यह है कि प्ले स्टोर पर ब्राउजर की लिस्टिंग के मुताबिक जियो ने अपने ब्राउजर को 8 रीजनल इंडियन लैंग्वेज में पेश किया है। जिसमें हिंदी, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलगु, मलयालम, कन्नड और बंगाली जैसी भाषाएं शामिल हैं। बता दें, ब्राउजर में डेडिकेटिड न्यूज और वीडियो सजेशन पेज भी दिया गया है। कंपनी अपने यूजर्स को सबसे ऊपर रखती है। इसी के चलते रिलायंस जियो कस्टमर्स से फीडबैक भी ले रहा है। जिससे वह अपने ब्राउजर में और सुधार कर सके। हालांकि कंपनी ने अपनी इस सर्विस को Apple iOS पर उपलब्ध नहीं कराया है।


Click it and Unblock the Notifications








