Jio का नेट प्रॉफिट 65% बढ़कर 831 करोड़ रुपए हुआ
रिलायंस जियो ने टेलिकॉम सेक्टर में कदम रखते ही अपनी पहचान बना ली है। जियो अपने बेहतरीन प्लान और ऑफर्स से यूजर्स को अपनी तरफ खिंच रहा है। जिससे यूजर्स के बेहतर प्लान मिलने के साथ-साथ कंपनी को भी काफी फायदा पहुंच रहा है। हाल ही में रिलायंस जियो ने दिसंबर 2018 का अपना क्वॉर्टर रिजल्ट पेश कर दिया है।

जिससे पता चलता है कि कंपनी का नेट प्रॉफिट 65% बढ़कर 831 करोड़ रुपये हो गया। यह बढ़ोतरी कस्टमर बढ़ने से देखने को मिली है। बता दें, इससे पिछले साल के इसी क्वॉर्टर में कंपनी ने 681 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया था। हालांकि कंपनी का एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर कम हुआ है। कंपनी कस्टमर बेस दिसंबर अंत तक 28 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले इसी समय 16 करोड़ यूजर्स था।
28 करोड़ से ज्यादा यूजर्स जुड़े
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने बताया कि हमारी जियो फैमिली के साथ अब 28 करोड़ से ज्यादा यूजर्स जुड़ गए हैं। जो काफी गर्व की बात है। हमें उम्मीद है कि यह यूजर्स की यह संख्या आगे भी ऐसी ही बढ़ती रहेगी। हम आगे भी कस्टमर्स को अफोर्डेबल प्राइस में हाई क्वॉलिटी डाटा देते रहेंगे।
आंकडों की बात करें तो रिलायंस जियो का ऑपरेटिंग रेवेन्यू अक्टूबर-दिसंबर 2018 क्वॉर्टर में 50.9% बढ़कर 10,383 करोड़ रुपये रहा है। जबकि एक साल पहले इसी पीरियड में यह आंकड़ा 6,879 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। बता दें, टेलीकॉम रेगुलेटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) द्वारा पेश की गई रिपोर्ट में जियो की डाउनलोड स्पीड बाकी कंपनियों के मुकाबले सबसे ज्यादा थी। जिससे यूजर्स का भरोसा जीतने में कंपनी सफल रही है।


Click it and Unblock the Notifications








