Home
News

Jio दे रहा है 112GB 4G डेटा, बिल्कुल फ्री

By Neha Kashyap

रिलायंस जियो यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए शानदार स्कीम लेकर आई है। कंपनी ने अपनी इस स्कीम को "जियोफोन मैच पास" नाम दिया है, जिसमें कस्टमर्स को 112 जीबी डेटा बिल्कुल मिलेगा।

फ्री डेटा के लिए इस नई स्कीम में कस्टमर्स को अपने सर्किल में 10 लोगों को जियोफोन खरीदने के लिए रेफर करना होगा।

Jio दे रहा है 112GB 4G डेटा, बिल्कुल फ्री

बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब कंपनी ने अपने यूजर्स को फ्री ऑफर दिया हो। इसके पहले भी जियो कैशबैक और फ्री डेटा जैसे कई ऑफर्स पेश कर चुकी है।

क्या है स्कीम-

क्या है स्कीम-

175 मिलियन सब्सक्राइबर्स वाली जियो ने जियोफोन मैच पास स्कीम 4जी वोल्ट सपोर्ट वाले अपने फीचर फोन जियोफोन को प्रमोट करने के लिए पेश की है। यह डेटा यूजर को उस समय मिलना शुरू हो जाएगा, जब चौथे फ्रेंड, पांचवें फ्रेंड, नोवें फ्रेंड और दसवें फ्रेंड को जियोफोन रेफर करते ही मिलना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा हर हफ्ते औ जियो की ओर से एक दो कस्मटर्स को सेलेक्ट किया जाएगा, जिन्होंने सबसे ज्यादा फ्रेंड्स को रेफर किया होगा। इन लोगों को जियोफोन रेफर किया जाएगा, जिससे उन्हें जियो धन धना शो में भाग लेने का मौक़ा भी मिलेगा, इसे कलर्स टीवी, माय जियो ऐप और जियो टीवी ऐप पर देखा जा सकेगा।

स्कीम पर ऑफर-

स्कीम पर ऑफर-

जैसा कि हम बता चुके हैं कि 10 लोगों को जियोफोन रेफर करने पर 112 जीबी 4 जी डेटा मिलेगा, जो 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा। पहले चार लोगों के जियोफोन खरीदते ही रेफर करने वाले कस्मटर को 8 जीबी डेटा पैक मिलेगा, जो 4 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा। इस पैक में यूजर हर रोज 2 जीबी तक डेटा मिलेगा। पांचवे दोस्त को जियो फोन रेफर करने पर 24GB डेटा मिलेगा, जो 12 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा। ये डेटा भी हर रोज 2 जीबी डेटा लिमिट के साथ आएगा। छटवें से नौवें रेफर करने पर 8 जीबी डेटा मिलेगा जो 4 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा और हर रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। दसवें रेफर पर कुल मिलाकर यूजर को 112 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसके अलावा जो दोस्त जियोफोन खरीदेगा उसे 8 जीबी 4 जी डेटा हर रोज 2 जीबी डेटा लिमिट के हिसाब से मिलेगा, जो 4 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा।

कैसे मिलेगा फायदा-

कैसे मिलेगा फायदा-

जियोफोन मैच पास प्रोग्राम में भाग लेने के लिए 4 स्टेप्स फॉलो करने होंगे। इसमें सबसे पहले आपको जियोफोन खरीदने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-890-8900 पर कॉल करना होगा। दूसरे स्टेप में आपको अपना जियो नंबर दर्ज करना होगा, जिसपर आप 112GB फ्री डेटा प्राप्त करना चाहते हैं। इसके अलावा आपको अपनी लोकेशन के लिए पिन कोड भी डालना होगा। तीसरे स्टेप में रेफर किए गए कस्टमर को जियो रिटेलर स्टोर पर जाकर जियोफोन खरीदना होगा। इसके अलावा आप ऑनलाइन भी Jio.com वेबसाइट से जियोफोन खरीद सकते हैं। फोन की डिलिवरी होने के बाद आपके और उस कस्टमर के अकाउंट में डेटा क्रेडिट हो जाएगा। आपको ऐसा बार करना होगा, जब तक आपके पास 112GB डेटा नहीं आ जाता है। एक और अहम बात बता दें कि जियोफोन खरीदने वाले कस्टमर को जियोफोन एक्टिवेशन के दौरान अपने वैकल्पिक नंबर के तौर पर वो नंबर देना होगा, जिससे उन्होंने टोल फ्री नंबर डायल किया था।

ऑफर की अंतिम तारीख-

ऑफर की अंतिम तारीख-

बता दें कि जियो का ये ऑफर शुरू हो चुका है और 27 मई 2018 तक वैलिड है। जैसा कि हम बता चुके हैं कि डेटा बैनेफिट्स जिसने रेफर किया है और जिसने जियोफोन खरीदा है दोनों ही यूजर्स को मिलेगा। इस फोन पर मिलने वाले डेटा को यूजर्स वैलिडिटी डेट खत्म होने के बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप कितने भी लोगों को जियोफोन रेफर कर सकते हैं और इसकी कोई लिमिट नहीं है, लेकिन फ्री डेटा लिमिट 112GB जीबी तक है।

 
Best Mobiles in India

English summary
telecom company reliance has launched a new program named JioPhone Match Pass, in this program Jio is offering up to 112GB of free 4G data for users who refer ten persons in their friend circle to purchase the affordable feature phone JioPhone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X