Jio ने की बेहतरीन सर्विस की पेशकश, 120 डिवाइस को कनेक्ट करने के साथ मिलेंगे कई लाभ
Reliance Jio हमेशा अपने यूजर्स को बेहतरीन और सस्ती सर्विस देने के लिए जाना जाता है। हाल ही में रिलायंस जियो की तरफ से एक ऐसी सर्विस की शुरुआत की गई है, जिसकी मदद से आप कम से कम 120 डिवाइस को कनेक्ट कर सकेंगे। हां जी, जियो आपको यह अनोखी सर्विस पेश कर रहा है।
दरअसल, Reliance Jio की तरफ से फिक्स वायरलेस एक्सेस (FWA) सर्विस की शुरुआत की गई है। इसे Jio AirFiber का नाम दिया गया है। बता दें कि यह सर्विस 6,956 कस्बे और शहरों में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही जियो की तरफ से अपनी सर्विस को बढ़ाने के लिए लगातार नए कदम उठाएं जा रहे हैं।

कैसे काम करेगी Jio की यह सर्विस
जियो का कहना है कि उसके AirFiber यूजर्स इस सर्विस के इस्तेमाल से 120 डिवाइस को कनेक्ट करने में सक्षम होंगे। वहीं जियो का कहना है कि आपके इंटरनेट की स्पीड कनेक्ट होने वाले डिवाइस पर निर्भर करती है। Jio AirFiber पर आप 1 जीबीपीएस तक प्लान प्राप्त कर सकते हैं। वहीं अगर आप 120 डिवाइस कनेक्ट करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए 500Mbps से लेकर 1Gbps वाला प्लान अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इतना ही नहीं यह सभी प्लान आपको OTT बेनिफिट्स के साथ मिलेंगे।
यूजर्स की पहली पसंद बन सकता है Jio AirFiber
मोबाइल नेटवर्क पर पड़ने वाले भार का असर Jio AirFiber पर नजर नहीं आएगा। इसके पीछे की वजह यह है कि इसके लिए अलग से नेटवर्क स्थापित किया गया है। ऐसे में कंपनी का कहना है कि यह यूजर्स की पहली पसंद भी बन सकता है।
मनोरंजन का ध्यान रखते हुए इसमें जियो सेट-टॉप-बॉक्स भी आता है। Jio AirFiber की मदद से यूजर्स लाइव टीवी चैनल के साथ 15 से ज्यादा ओटीटी बेनिफिट्स भी प्राप्त कर सकते हैं।
नए कनेक्शन के लिए कैसे करें बुकिंग
नया कनेक्शन खरीदने के लिए यूजर्स 60008-60008 पर मिस कॉल दे सकते हैं। इसके अलावा आप Whatsapp की मदद से भी बुकिंग कर सकते हैं। जियो की वेबसाइट पर भी जाकर आप Jio AirFiber का कनेक्शन बुक कर सकते हैं। इन सब के अलावा अपने पास के जियो स्टोर से भी बुक कर सकते हैं। इस सर्विस में जियो लगातार बदलाव कर रहा है और यूजर्स के मुताबिक अपडेट भी कर रहा है। कंपनी का कहना है कि यह सर्विस आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications








