399 रुपए के टैरिफ प्लान पर Jio दे रहा है 100 रुपए कैशबैक
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए हर रोज नए ऑफर्स व प्लान पेश करती रही है। इसी क्रम में जियो ने Holiday Hungama कैशबैक ऑफर पेश किया है। जियो के 399 रुपए के प्रीपेड प्लान पर यूजर्स को 100 रुपए का कैशबैक मिलेगा, जिसके बाद इस प्लान की कीमत सिर्फ 299 रुपए रह जाएगी। बता दें कि जियो प्रीपेड यूजर को 50 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट कैशबैक वाउचर्स के रूप में मायजियो एप पर मिल जाएगा। बाकी 50 रुपए का डिस्काउंट फोनपे पेमेंट ऐप के जरिए पेमेंट करने पर मिलेगा।

जियो का ये Holiday Hungama कैशबैक ऑफर सिर्फ 1 जून से लेकर 15 जून तक ही वैलिड है। इस कैशबैक ऑफर में यूजर्स को जियो ऐप पर 299 रुपए का रिचार्ज करना होगा। रिचार्ज के बाद 50 रुपए इंस्टेंट डिस्काउंट कैशबैक वाउचर्स के रुप में मायजियो एप पर मिल जाएगा। बाकी बचे हुए 50 रुपए का कैशबैक 50 रुपए का कैशबैक वाउचर मायजिओ ऐप में फोनपे ऐप के जरिए पेमेंट करने पर मिलेगा।
जियो के 399 रुपए के प्रीपेड प्लान की कीमत कैशबैक के बाद 299 रुपए रह जाएगी। जैसा कि हम बता चुके हैं कि इस प्लान का फायदा आज यानी 1 जून से 15 जून के बीच लिया जा सकता है। जियो का ये प्लान शुरुआती टैरिफ प्लान में से एक है। इस प्लान पर मिलने वाले फायदे की बात करें, तो इसमें यूजर्स को हर रोज 1.5 जीबी डेटा 4जी स्पीड पर मिलता है।
इस प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को इस प्लान में हर रोज 100 एसएमएस (लोकल और नेशनल) और अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग में) मिलता है। यूजर्स को 84 दिनों के लिए माय जियो ऐप और जियो टीवी ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

इस कैशबैक ऑफर के अलावा कंपनी ने सैमसंग के गैलेक्सी J2 (2018) और गैलेक्सी J7 डुओ स्मार्टफोन पर भी ऑफर का ऐलान किया है, जिसके तहत इन दोनों स्मार्टफोन पर यूजर्स को 2750 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इस कैशबैक को प्राप्त करने के लिए यूजर्स को 198 रुपए या 299 रुपए के रिचार्ज कराना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








