जियो के बाद मुकेश अंबानी बने एशिया के दूसरे अमीर व्यक्ति
मुकेश अंबानी ने हाल ही में अपने 'फ्री' के 'जियोफोन' से सभी को हैरान किया है। अब एक मजेदार खबर सामने आई है, वो ये कि मुकेश अंबानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हो गए हैं।

देश के सबसे बड़े बिज़नस टाइकून मुकेश अंबानी जो कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक हैं, उन्होंने इस साल करीब 12.1 बिलियन यूएसडी और अपने खाते में जोड़ा है। जो कि करीब 77,000 करोड़ है। यह डाटा ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार है।
मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 34.8 बिलियन यूएसडी यानी 2.2 लाख करोड़ पर रही, जिससे वह 29वें स्थान से ऊपर उठकर 19वें स्थान पर आ गए हैं।
मुकेश अंबानी को यह फायदा अपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से हुआ, जिसमें करीब करीब 28 प्रतिशत का फायदा साल 2017 में देखा गया है।

कंपनी के नेटवर्क जियो को मिल रहे रिस्पोंस से अंबानी बेहद खुश भी हैं। अब जियो यूज़र्स को और अधिक लुभाने के लिए कंपनी ने अपने फ्री जियोफोन में कई ऑफर्स भी दिए हैं। हालाँकि जियो ने आरआईएल को फिलहाल कोई प्रॉफिट नहीं दिया है, क्योंकि यह अभी तक फ्री था।
कंपनी की मानें तो रिलायंस जियो पर अब तक 31 बिलियन यूएसडी का इन्वेस्टमेंट किया जा चुका है। अब उम्मीद है कि कंपनी का जियो प्रॉफिट भी इसी तेजी से आगे बढ़ेगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications