Jio के मालिक मुकेश अंबानी देश का इंटरनेट टायकून बनना चाहते हैं
रिलायंस जियो के आने के बाद टेलिकॉम बाजार में काफी बढ़ा बदलाव आ गया है। टेलिकॉम सेक्टर की बाकी कंपनियां रिलायंस जियो के शानदार प्लान्स और ऑफर्स को टक्कर देने की लगातार कोशिश करती रहती हैं। बता दें, रिलायंस जियो से अब तक करीब 28 करोड़ यूजर्स जुड़ चुके हैं।

वहीं, द इकॉनमिस्ट ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी अब देश के पहले इंटरनेट टायकून बनाना चाहते हैं। द इकॉनमिस्ट ने अपने नवीनतम 26 जनवरी के संस्करण में कहा कि अपने जियो सर्विस के साथ उन्होंने भारतीय दूरसंचार का उत्थान किया और अपने देश को बदल दिया। अब वे और आगे बढ़ना चाहते हैं और जियो को लांच पैड के रूप में इस्तेमाल कर वे भारत के जेफ बेजोस या जैक मा बनना चाहते हैं।
क्या कहते हैं आंकडें
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की मानें तो पिछले साल नवंबर में भारतीय मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की कुल संख्या 1.17 अरब थी। वहीं, ब्राडबैंड यूजर्स की संख्या 50 करोड़ से अधिक हो गई है, जिसमें 97 फीसदी वायरलेस कनेक्शन रखते हैं। इन सभी के बीच जियो ने अकेले 28 करोड़ ग्राहक जोड़े हैं, जिसमें कंपनी का बेहद सस्ते डेटा प्लान की प्रमुख भूमिका है।
रिपोर्ट से पता चलता है कि मुकेश अंबानी की महत्वाकांक्षा दूरसंचार व्यापार से पैसे बनाने से कहीं अधिक एक टेक टायकून बनने की है। बता दें, आरआईएल ने कंटेट के सृजन में पहले ही भारी निवेश किया है, और क्रिकेट मैचों और डिज्नी फिल्म के प्रसारण अधिकार अपने 'जियो टीवी' प्लेटफार्म के लिए खरीदे हैं। देखना यह है कि अपनी इस उड़ान के साथ क्या मुकेश अंबानी वाकई इंटरनेट टायकून बनेंगे या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications








