Jio Phone 2 की पहली बार ओपन सेल हुई शुरू, 12 नवंबर तक फोन खरीदने का मौका
जियो फोन 2 की चर्चा पिछले 2-3 महीने से काफी हो रही है। देशभर के काफी लोगों ने इस फोन को खरीदा है। लोगों को जियो फोन का यह अपग्रेड वर्जन काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि इस फोन को रिलायंस जियो कंपनी ने 15 अगस्त 2018 को लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद कंपनी ने एक के बाक एक कई बार फ्लैश सेल का आयोजन किया। जिसमें इस फोन को बेचा गया था।

पहली बार जियो फोन 2 की ओपन सेल शुरू
अगर आपको जियो फोन 2 पसंद है और आप अभी तक इस फोन को खरीद नहीं पाएं हैं तो आपके पास एक बार फिर से मौका है। रिलायंस जियो कंपनी फेस्टिव सीजन प्रोमशनल के तहत जियो फोन 2 को पहली बार ओपन सेल में पेश कर रही है। आज दोपहर 12 बजे से इस फोन की ओपन सेल शुरू होने जा रही है, जो 12 नवंबर तक चलेगी। लिहाजा यूजर्स के पास इस फोन को खरीदने के लिए पूरा एक सप्ताह है।
जियो फोन 2 के फीचर्स
Jio Phone 2 में 2.4 इंच के क्यूवीजीए डिस्प्ले के साथ QWERTY कीपैड भी मिलता है। हार्डवेयर की बात की जाए तो नया Jio Phone 2 पुराने जियो फोन जैसा ही है। Jio Phone 2 के खास फीचर्स Jio Phone 2 में 512 एमबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, और इसमें मेमोरी को बढ़ाने के लिए स्लॉट भी दिया गया है जिसमें 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।
जियोफोन 2 में 2 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा मिलता है जो LED फ्लैश लाइट के साथ आता है। फोन में 0.3 मेगापिक्सेल फ्रंट-फेस स्नैपर दिया गया है। Jio Phone 2 में 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसी के साथ फोन 14 घंटे का टॉक टाइम देता है। फोन में वाई-फाई, NFC, VOLTE स्पोर्ट के साथ ब्लूटूथ जैसे फीचर भी दिए गए हैं। पैनिक बटन फोन की खास बात है।
इस फोन की कीमत 2,999 रुपए है लेकिन अगर आप इसे अभी जियो वेबसाइट से खरीदेंगे तो आपको 99 रुपए का अतिरिक्ट डिलीवरी चार्ज लगेगा, लिहाजा आपको जियो फोन 3,098 रुपए का पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications