Jio के 2 साल पूरे होने पर Jio Phone 2 खरीदने का मौका, तीसरी फ्लैश सेल शुरू
Jio Phone 2 की चर्चा पिछले एक महीने से काफी चल रही है। जब से इस फोन को मार्केट में उतारा गया है तब से अभी तो दो बार इस फोन को फ्लैश सेल के जरिए बेचा गया है। यूजर्स इस फोन को काफी पसंद भी कर रहे हैं। अब इस फोन की तीसरी फ्लैश सेल भी होने वाली है।

अगर आप जियो फोन 2 खरीदने का मन है और अभी तक आप इस फोन को नहीं खरीद पाएं तो आपके पास एक बार फिर मौका आ गया है।
Jio Phone 2 की तीसरी फ्लैश सेल शुरू
अब बिना वक्त गवाएं, अभी तुरंत जियो फोन 2 ऑर्डर करें क्योंकि जियो फोन 2 की तीसरी फ्लैश सेल शुरू हो चुकी है। Jio Phone 2 की फ्लैश सेल तीसरी बार 6 सितंबर यानि आज है। आज दोपहर 12 बजे से रिलायंस जियो की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com पर फोन की फ्लैश सेल शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि जियो फोन 2 के लिए दूसरी फ्लैश सेल 30 अगस्त को हुई थी और पहली फ्लैश सेल 15 अगस्त को की गई थी। पिछले दो सेल में अगर यूजर्स इस फोन को नहीं खरीद पाएं हैं तो 6 सितंबर को उनके पास इस फोन को खरीदने का एक और मौका है। इस फोन की कीमत 2,999 रुपए है।
Jio Phone 2 के फीचर्स
यह एक क्वर्टी (QWERTY) की-पैड फोन है जो डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन के पहले स्लॉट में सिर्फ जियो सिम सपोर्ट करेगा लेकिन दूसरे स्लॉट में अन्य टेलीकॉम कंपनी की सिम भी सपोर्ट करेगी। इस फोन के अन्य फीचर्स के बारे में बात करें तो इस फोन में आपको बड़ी स्क्रीन के साथ काफी सारे फीचर मिलेंगे। फोन का लुक ब्लैकबैरी फोन से काफी मिलता जुलता है। Jio Phone 2 एक 4जी फोन होगा। Jio Phone 2 में 2.4 इंच के क्यूवीजीए डिस्प्ले के साथ QWERTY कीपैड भी मिलता है।
हार्डवेयर की बात की जाए तो नया Jio Phone 2 पुराने जियो फोन जैसा ही है। Jio Phone 2 के खास फीचर्स Jio Phone 2 में 512 एमबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, और इसमें मेमोरी को बढ़ाने के लिए स्लॉट भी दिया गया है जिसमें 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। जियोफोन 2 में 2 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा मिलता है जो LED फ्लैश लाइट के साथ आता है। फोन में 0.3 मेगापिक्सेल फ्रंट-फेस स्नैपर दिया गया है। Jio Phone 2 में 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसी के साथ फोन 14 घंटे का टॉक टाइम देता है। फोन में वाई-फाई, NFC, VOLTE स्पोर्ट के साथ ब्लूटूथ जैसे फीचर भी दिए गए हैं। पैनिक बटन फोन की खास बात है।


Click it and Unblock the Notifications







