Home
News

Jio Phone 2 की आज 12 बजे से फिर होगी फ्लैश सेल

रिलायंस जियो ने बाजार में आते ही तूफान मचा दिया है। उसी के साथ कंपनी ने अपने जियो 4G फीचर फोन JioPhone 2 को लॉन्च करके अपना दबदबा बढ़ा दिया है। रिलायंस जियो ने अपने JioPhone 2 को 2,999 रुपये के कीमत के साथ लॉन्च किया था।

Jio Phone 2 की आज 12 बजे से फिर होगी फ्लैश सेल

बता दें, रिलायंस जियो ने जियोफोन 2 को पिछले साल जुलाई में हुई एनुअल जनरल मीटिंग में खरीदा था। कंपनी ने JioPhone 2 फीचर फोन को JioPhone के अपग्रेड वर्जन के तौर लॉन्च किया था। अगर आप भी रिलायंस जियो के 4G फीचर फोन को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है।

बता दें, कंपनी JioPhone 2 को आज यानी 10 जनवरी को फ्लैश सेल के जरिए बिक्री के लिए पेश कर रही है। ग्राहक JioPhone 2 को जियो की वेबसाइट पर दोपहर 12बजे से खरीद सकते हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि रिलायंस जियो अपने JioPhone 2 को सेल पर पेश कर रही है। इससे पहले भी जियो ने अपने JioPhone 2 को सेल पर उतारा था। वहीं, कंपनी पेटीएम से फीचर फोन को खरीदने पर 300 रुपये का कैशबैक ऑफर भी कर रही थी। हालांकि कंपनी ने इस बार किसी भी तरह के कैशबैक की जानकारी नहीं दी है।

Jio Phone 2 के सभी खास फीचर्स

Jio Phone 2 में 2.4 इंच के क्यूवीजीए डिस्प्ले के साथ QWERTY कीपैड भी मिलता है। हार्डवेयर की बात की जाए तो नया Jio Phone 2 पुराने जियो फोन जैसा ही है। Jio Phone 2 के खास फीचर्स Jio Phone 2 में 512 एमबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, और इसमें मेमोरी को बढ़ाने के लिए स्लॉट भी दिया गया है जिसमें 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। अब फोन में व्हाट्सऐप, यू-ट्यूब और गूगल मैप्स की सुविधा भी उपलब्ध है।

कैमरा और कनेक्टिविटी

जियोफोन 2 में 2 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा मिलता है जो LED फ्लैश लाइट के साथ आता है। फोन में 0.3 मेगापिक्सेल फ्रंट-फेस स्नैपर दिया गया है। Jio Phone 2 में 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसी के साथ फोन 14 घंटे का टॉक टाइम देता है। फोन में वाई-फाई, NFC, VOLTE स्पोर्ट के साथ ब्लूटूथ जैसे फीचर भी दिए गए हैं। पैनिक बटन फोन की खास बात है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company is presenting JioPhone 2 today for sale through Flash Cell on January 10. Customers can purchase JioPhone 2 at Geo's website from 12 noon. This is not the first time that Reliance Jio is presenting its JioPhone 2 on the cell. Before this, Geo had lowered his JioPhone 2 to the cell.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X