Home
News

Jio Phone 2 की आज फिर से होगी बिक्री, 12 बजे से फ्लैश सेल शुरू

रिलायंस जियो का सेकेंड जनरेशन फीचर फोन जियोफोन 2 आज एक बार फिर से सेल में बिकने के लिए तैयार है। बता दें, जियोफोन 2 की सेल आज 12:00PM शुरू हो जाएगी। अगर आप जियोफोन 2 खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आप फोन को 2,999 रुपये की कीमत के साथ जियो की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकेंगे। साथ ही ग्राहक जियोफोन 2 पर 300 रुपये के पेटीएम कैशबैक का फायदा भी उठा सकते हैं। जिससे फोन की कीमत को 2,699 रुपये हो जाती है।

Jio Phone 2 की आज फिर से होगी बिक्री, 12 बजे से फ्लैश सेल शुरू

इस साल की शुरुआत में वार्षिक आम बैठक में रिलायंस जियोफोन 2 का अनावरण किया गया था। जियोफोन 2 रिलायंस जियो के पहले जियोफोन का अपग्रेड वर्जन है। नए जियोफोन 2 में बड़ी डिस्प्ले के साथ फुल QWERTY कीपैड दिया जा रहा है। जो आपके टाइपिंग स्पीड के एक्सपियंस को और भी कई ज्यादा बढ़ाता है। जियोफोन के लिए मजबूत मांग के साथ कंपनी फीचर फोन बाजार में लीडिंग प्लेयर बन गई है। जिसमें बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत हो गई है। एजीएम में, रिलायंस जियो ने स्पष्ट किया कि आज के समय में कंपनी के पास 25 मिलियन जियोफोन यूजर्स हैं। यह तो साफ है कि जियोफोन 2 सेल में बिकने के दौरान इसके खरीदारों की संख्या काफी बढ़ने वाली है।

Jio Phone 2 के सभी खास फीचर्स

Jio Phone 2 में 2.4 इंच के क्यूवीजीए डिस्प्ले के साथ QWERTY कीपैड भी मिलता है। हार्डवेयर की बात की जाए तो नया Jio Phone 2 पुराने जियो फोन जैसा ही है। Jio Phone 2 के खास फीचर्स Jio Phone 2 में 512 एमबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, और इसमें मेमोरी को बढ़ाने के लिए स्लॉट भी दिया गया है जिसमें 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। अब फोन में व्हाट्सऐप, यू-ट्यूब और गूगल मैप्स की सुविधा भी उपलब्ध है।

कैमरा और कनेक्टिविटी

जियोफोन 2 में 2 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा मिलता है जो LED फ्लैश लाइट के साथ आता है। फोन में 0.3 मेगापिक्सेल फ्रंट-फेस स्नैपर दिया गया है। Jio Phone 2 में 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसी के साथ फोन 14 घंटे का टॉक टाइम देता है। फोन में वाई-फाई, NFC, VOLTE स्पोर्ट के साथ ब्लूटूथ जैसे फीचर भी दिए गए हैं। पैनिक बटन फोन की खास बात है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio's second generation feature phone Geophone 2 is ready to sell once again in the cell. Let's say, the Geophon 2 cell will start today at 12:00 PM. If you are preparing to buy Geophon 2 then you will be able to buy the phone at the price of Rs 2,999 from Geo's official website.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X