Reliance AGM 2023 में आज Jio Phone 5G और 5G प्रीपेड प्लान हो सकते हैं लॉन्च
Reliance AGM 2023: रिलायंस (Reliance) के 46वें Annual General Meeting का आयोजन आज दोपहर 2 बजे से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान कंपनी द्वारा कई बड़े ऐलान किए जानें की उम्मीद है। यह इवेंट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित होगा। अपने इस इवेंट में चेयरमैन मुकेश अंबानी आज Jio Phone 5G और 5G प्रीपेड प्लान पर से भी पर्दा उठा सकते हैं। तो आईए आगे जानते हैं कि, इस इवेंट में क्या कुछ खास होने वाला है।
उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी इस इवेंट में 5G टैरिफ प्लान का भी ऐलान कर सकती है। इसे लेकर सरकार ने पहले ही दावा किया था कि, 5G टैरिफ प्लान किफायती दर पर उपलब्ध होंगे।
Jio Phone 5G की कीमत
Jio Phone 5G को लेकर अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने इस फोन को 8 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक की कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स में इस बात का भी दावा किया गया है कि, इस फोन 15 हजार रुपये से कम कीमत के साथ लाया जाएगा।

JioPhone 5G के स्पेसिफिकेशन
Jio Phone 5G को मॉडल नंबर Jio LS1654QB5 के साथ Geekbench वेबसाइट पर देखा जा चुका है। जिससे इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ चुकी है। जियो के इस अपकमिंग 5G फोन को 6.5 inch का HD+ LCD डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलने की उम्मीद है। इस फोन को Android 13 OS पर काम करने की उम्मीद है।
जियो फोन 5जी को कंपनी 4GB रैम और के साथ लॉन्च कर सकती है। वहीं कंपनी ने पहले ही इस बात का खुलासा कर दिया है कि, इसमें Qualcomm के साथ पार्टरनशिप की जा चुकी है। ऐसे में जियो के इस फोन में Snapdragon chipset को शामिल किया जा सकता है। जो प्रोसेसर Snapdragon 480+ हो सकता है।
JioPhone 5G में फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसका प्राइमरी कैमरा 13मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने क लिए कंपनी इसमें 18W का चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








