Home
News

चार्जिंग के दौरान जियोफोन में लगी आग, कंपनी ने दिया ये बयान

By Neha

जियोफोन की डिलिवरी शुरू हो चुकी है और कंपनी ने मेट्रोपॉलिटन सिटी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी फोन पहुंचाना शुरू कर दिया है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि जियोफोन में चार्जिंग के दौरान आग लग गई। वहीं कंपनी का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया कि फोन को जानबूझकर डैमेज किया गया है।

चार्जिंग के दौरान जियोफोन में लगी आग, कंपनी ने दिया ये बयान

बता दें कि जिस ट्विटर अकाउंट से डैमेज जियोफोन की पिक्चर पोस्ट की गई थी, वह इमेज और ट्वीट डिलिट कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि जियोफोन में आग लगने की घटना कश्मीर की है। इमेज में देखा जा सकता है कि जियोफोन पीछे की तरफ से पूरी तरह से पिघल गया है। हालांकि बैटरी अपनी जगह सही सलामत मौजूद है।

फोन का फ्रंट पैनल भी किसी धमाके या आग से पूरी तरह सुरक्षित नजर आ रहा है। डिलिट किए ट्वीट में लिखा गया था कि फोन के साथ में इसका चार्जर भी पिघल गया था। वहीं जियोफोन के डिस्ट्रीब्यूटर ने फोन चैक करने के बाद कहा कि फोन की बैटरी अभी भी काम कर रही है।

इस बारे में जब रिलायंस जियो के प्रवक्ता से बात की गई, तो उन्होंने कहा, "जियोफोन का निर्माण और डिजाइन ग्लोबल स्टेडर्ड के साथ किया गया है। प्रत्येक फ़ोन कड़े गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रिया से गुजरता है। घटना हमें सूचित किया गया है। हमारी प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह जानबूझकर तोड़फोड़ का मामला है। डिवाइस को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया है, जिससे ब्रांड को बदनाम कर यूजर्स को बहकाया जा सके। हम आगे की जांच के आधार पर उचित कार्रवाई करेंगे।"

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio Phone Allegedly Explodes While Charging and Company Says Damage Caused Intentionally. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X