Home
News

Jio Phone की प्री बुकिंग शुरू, खास यूजर्स के लिए होगा उपलब्ध

By Neha

जियो यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। रिलायंस ने अपने जियोफोन की प्री बुकिंग फिर से शुरू कर दी है। हालांकि इस बार सिर्फ खास यूजर्स ही इस फोन को बुक कर सकेंगे। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जियोफोन को सिर्फ वही यूजर्स बुक कर सकेंगे, जिन्होंने पिछली बार वेबसाइट पर 'इंट्रेस्ट रजिस्ट्रेशन' किया था। बता दें कि पिछली बार बुकिंग के दौरान जो लोग यह फोन बुक नहीं कर पाए थे, उनके लिए कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इंट्रेस्ट रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिया था, जो अभी भी चल रहा है। इस इंट्रेस्ट रजिस्ट्रेशन के लिए कंपनी किसी तरह का शुल्क नहीं ले रही है।

Jio Phone की प्री बुकिंग शुरू, खास यूजर्स के लिए होगा उपलब्ध

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी मैसेज के जरिए लोगों को फोन के प्रीरजिस्ट्रेशन की जानकारी भेज रही है। मैसेज में लिखा है, "JioPhone में दिलचस्पी दिखाने के लिए शुक्रिया। उपलब्ध होने पर हम आपको जानकारी देंगे-टीम जियो" इस मैसेज में एक लिंक भी दिया गया है, जो वेबसाइट तक ले जाता है।

फोन की प्री बुकिंग रजिस्ट्रेशन के लिए कंपनी की साइट पर जाकर अपनी कुछ डिटेल्स जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पिन कोड डालना होगा। इसके बाद यूजर के पास इसका कन्फर्मेशन मेल और मैसेज आ जाएगा। इस फोन की प्री बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से की जा सकती है। प्री बुकिंग में 500 रुपए जमा करने वाले लोगों को लिंक और फोन की डिलिवरी की तारीख के बारे में जानकारी भेजी जाएगी।

बता दें कि अगस्त में पहले चरण में जियो फोन के लिए लगभग 60 लाख प्री-बुकिंग की गई थी। रिलायंस जियो ने अपने इस फोन को फ्री फोन बताया है। हालांकि इसे खरीदने के लिए आपको 1500 रुपए कीमत चुकानी होगी और 36 महीने बाद फोन लौटाने पर कंपनी कैशबैक करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio Phone pre booking start again but only for special users. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X