Jio Phone बना फीचर फोन मार्केट का बादशाह
रिलायंस जियो ने भारतीय बाजार में कदम रखते ही तहलका मचा दिया। जिसके बाद बाकी टेलिकॉम कंपनियों को अपने प्लान्स में बदलाव करने पड़े। वहीं, रिलायंस जियो के फीचर फोन भी लोगों द्वारा काफी पसंद किए गए, जिसके बाद कंपनी ने अपना जियोफोन 2 फीचर फोन लॉन्च किया। इस फोन के साथ कंपनी अपने बेस्ट ऑफर्स को उपलब्ध कराती है, जिससे यूजर्स को एक्सट्रा खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ती है।

इसी के चलते भारतीय फीचर फोन बाजार में साल 2019 की पहली तिमाही में 30 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ Reliance Jio फोन पहले पायदान पर है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि 'भारतीय स्मार्टफोन बाजार हिस्सेदारी 2019 की पहली तिमाही' रिपोर्ट में कहा गया कि स्मार्टफोन बाजार जहां बड़े अवसर की पेशकश करता है, वहीं भारतीय मोबाइल फोन बाजार के करीब 40 करोड़ फीचर फोन यूजर्स की कोई अनदेखी नहीं कर सकता, जो अगले पांच सालों तक बना रहेगा।
जियो बनी रहेगी शीर्ष पर
भारतीय बाजार में मौजूद बाकी फीचर फोन के बारें में बात करें तो जियोफोन के बाद Samsung 15 फीसदी से फीचर फोन श्रेणी में दूसरे नंबर पर है, जबकि लावा ने 13 फीसदी के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। रिपोर्ट में कहा गया कि फीचर फोन का बाजार पिछले तीन सालों से लगातार विस्तार पर है।
वहीं, ब्रोकरेज कंपनी सीएलएसए के फरवरी 2019 के लिए दूरसंचार क्षेत्र दृष्टिकोण में कहा गया है कि चालू साल में भी जियो शीर्ष पर बनी रहेगी। भारतीय दूरसंचार रिपोर्ट में सीएलएसए ने बताया कि फरवरी में मोबाइल ग्राहकों की संख्या में 20 लाख की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, रिलायंस जियो ने आगे बढ़ते हुए 80 लाख नए ग्राहक को जोड़ लिया है। आंकड़ों की बात करें तो जियो को देश भर में ग्राहकों का आधार 30.6 करोड़ हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications








