Chardham Yatra 2024: Jio का चार धाम श्रद्धालुओं को खास तोहफा, अब पूरे रास्ते में मिलेगा 5G नेटवर्क
Reliance Jio ने चारधाम यात्रियों के लिए एक खास ऐलान किया है। चारधाम (chardham) यानी कि, केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर सरल और आसान बनाने के लिए कंपनी ने अब पूरे रास्ते में 5G कनेक्टिविटी की फैसलिटी प्रोवाइड कराने की घोषणा की है।
इसके लिए जियो ने पूरी तैयारी भी कर ली है। आपको बता दें, Jio पिछले साल यात्रा के दौरान 5G नेटवर्क प्रोवाइड कराने वाला पहला ऑपरेटर था। बता दें, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 10 मई खुल रहे हैं, जबकि, बद्रीनाथ के कपाट 12 मई से खुलेंगे।

कंपनी के अनुसार जियो ट्रू 5G (Jio True 5G) नेटवर्क चारधाम श्रद्धालुओं के लिए के लिए इन सभी धामों पर प्रोवाइड कराया जाएगा। इसके अलावा, बीच में पड़ने वाले रूट्स पर भी Jio का 5G नेटवर्क यात्रियों को मिलेगा। इसमें रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, चमोली-गोपेश्वर, देवप्रयाग, हरिद्वार, ऋषिकेश समेत श्रीनगर के कई अन्य क्षेत्र भी शामिल किए गए हैं।
जियो ने महज एक साल के भीतर अपने नेटवर्क को काफी बेहतर कर दिया है। इसके अलावा कंपनी की मानें तो चारधाम यात्रा मार्ग यात्रियों को अन्य ऑपरेटर्स के मुकाबले 4G और 5G के टावर ज्यादा लगाए हैं। कंपनी ने आगे बताया कि, जियो के पास केवल 700 मेगाहर्ट्ज बैंड है, जो बेहतर 5G नेटवर्क देने में सक्षम है।

Jio का कहना है कि, चारधाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बिना किसी समस्या अब Jio 5G नेटवर्क इजली मिलेगा। गौरतलब है कि, कंपनी ने पिछले साल 2023 में सभी मंदिर परिसरों में 5G नेटवर्क लॉन्च किए थे।
कंपनी ने आगे बताया कि, इन सभी धाम के रास्ते में आने वाले हरिद्वार, ऋषिकेश, गुप्तकाशी, उत्तरकाशी, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, टेहरी, कर्णप्रयाग, चमोली-गोपेश्वर, जोशीमठ, उखीमठ, बड़कोट समेत कई क्षेत्रों में True 5G नेटवर्क मिलेगा।

Jio के अनुसार ट्रू 5G नेटवर्क की रेंज में 5G इनेबल फोन वाले श्रद्धालुओं को बिनी किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 1000 Mbps तक की स्पीड के साथ 5G डेटा का लाभ दिया जाएगा।
आपको बता दें, यात्रा के दौरान 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास 5G स्मार्टफोन होना चाहिए। बता दें, जियो ने अपने 5G नेटवर्क को बड़े शहरों के साथ ही छोटे शहरों में भी उपलब्ध कराया है।


Click it and Unblock the Notifications








