Home
News

Jio धमाका : 153 रुपए में मिलेगा दोगुना डेटा, अनलिमिटेड कॉल और ये ऑफर्स

By Neha

रिलायंस जियो ने अपने सबसे पॉपुलर जियो प्लान धन-धना-धन प्लान से सभी टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर दी थी। जियो ने अब 153 रुपए के इस प्लान में कुछ बदलाव किए हैं। कंपनी ने इस प्लान को अफोर्डेबल प्लान के रूप में पेश किया था और अब बदलाव के बाद ये प्लान पहले से ज्यादा फायदेमंद हो गया है।

How to set a caller tone in your JIO Number for free (HINDI)

याद हो कि कंपनी ने इस प्लान को पिछले साल मुंबई में सालाना जनरल मीटिंग (एजीएम) में अपने पहले 4जी वोल्ट जियोफोन के साथ पेश किया था। इस प्लान में अब जियोफोन यूजर्स को दोगुना डेटा फायदा मिलेगा।

Jio धमाका : 153 रुपए में मिलेगा दोगुना डेटा, अनलिमिटेड कॉल और ये ऑफर्स

जियो के 153 रुपए के प्लान में यूजर्स को रोजाना 1जीबी डेटा मिलेगा। ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यूजर्स इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को रोजाना 100 एसएमएस भी फ्री मिलेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। बता दें कि पहले इस प्लान में यूजर्स को 500MB डेटा मिलता था।

जियो ने पिछले साल इस धन-धना-धन प्लान के साथ दो और प्लान पेश किए थे। इसमें पहला प्लान 24 रुपए का है, जिसके तहत दो दिनों के लिए डाटा मिलता है, वहीं 54 रुपए के प्लान की कीमत वाले प्लान के तहत एक हफ्ते के लिए डाटा मिलता है। फिलहाल इन दोनों प्लान में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Jio धमाका : 153 रुपए में मिलेगा दोगुना डेटा, अनलिमिटेड कॉल और ये ऑफर्स

जियो के प्रीपेड यूजर्स के लिए ये सारे फायदे 149 रुपए के प्लान में आते हैं। जियो के दूसरे चीप और बेस्ट प्रीपेड प्लान की बात करें तो 98 रुपए का प्लान जो 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर को 2.1GB इंटरनेट डेटा 4जी स्पीड पर मिलेगा। डेटा की डेली लिमिट 0.15GB होगी, जिसके पूरा होने के बाद यूजर को 64Kbps स्पीड मिलेगी।

इस प्लान में यूजर को 140 एसएमएस और जियो ऐप पर फ्री सबस्क्रिप्शन मिलेगा। ये प्लान यूजर्स के लिए तब ज्यादा यूजफुल है, जब वर्तमान टैरिफ प्लान की डेटा लिमिट खत्म हो चुकी हो और आप वैलिडिटी डेट तक इंटरनेट इस्तेमाल करना चाहते हैं।

वहीं, 52 रुपए का ये प्रीपेड प्लान 7 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को कुल 1.05GB डेटा 4G स्पीड के साथ मिलता है। 1.05GB डेटा लिमिट क्रॉस होने के बाद यूजर्स 64Kbps स्पीड से अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। पिछले प्लान की तरह इसमें भी यूजर्स को 20 एसएमएस और जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
jio ne apne 153 rs ke plan me badlav kiya hai. pahle iss plan me users ko 500MB data milta tha, lekin ab iss plan me users ko 28 dino ke liye 28 GB data milega.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X