Jio का 5G नेटवर्क कुल 75 भारतीय शहरों में मौजूद, क्या आपका शहर भी है शामिल?

Reliance Jio लगातार देश भर के शहरों में अपने True 5G नेटवर्क की मौजूदगी का विस्तार कर रहा है। साल 2023 की शुरुआत में कंपनी ने कहा था कि वह लुधियाना, जबलपुर, ग्वालियर और सिलीगुड़ी में अपनी 5G सर्विस को लॉन्च कर रही है । आज टेलीकॉम ऑपरेटर ने अनाउंसमेंट की है कि वह राजस्थान में अपने ट्रू 5G नेटवर्क की शुरुआत तीन शहरों से कर रहा है। ये शहर हैं जोधपुर, जयपुर और उदयपुर है।
राज्य में Jio के True 5G नेटवर्क लॉन्च को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में स्टेट डेटा सेंटर में हो रहे विशेष कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाई। आज के लॉन्च के साथ, कंपनी का 5G नेटवर्क राज्य के कुल चार शहरों में मौजूद है, जिसमें नाथद्वारा, उदयपुर, जोधपुर और जयपुर शामिल हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मौके पर कहा, "मैं राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में 5G सर्विस के शुभारंभ पर बधाई देता हूं।
राजस्थान में अपनी 5G सर्विस को हरी झंडी दिखाने के अलावा , Jio ने कहा कि अगले कुछ महीनों में, Jio True 5G सर्विस कोटा, अजमेर और बीकानेर में भी मौजूद होंगा। इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि 2023 के लास्ट तक, 'राजस्थान के हर शहर और तहसील में Jio True 5G कवरेज होगा'। यह टाइम लाइन उस टाइमलाइन के साथ मेल खाती है जिसे कंपनी ने देश भर में अपनी 5G सर्विस के रोल आउट के लिए निर्धारित किया है।

Jio True 5G नेटवर्क की मौजूदगी किन शहरों तक पहुंची?
राजस्थान में लॉन्च के साथ, Jio का True 5G नेटवर्क देश भर के कुल 75 शहरों में मौजूद हो गया है। यहां हम उन सभी शहरों के नाम बताएंगे जहां 5G सर्विस मौजूद है, चलिए जानते हैं।
दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, कोलकाता, नाथद्वारा, जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद। गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, पुणे, गुजरात के 33 जिले, उज्जैन मंदिर, कोच्चि, गुरुवयूर मंदिर, तिरुमाला, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, गुंटूर, लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरड़ डेराबस्सी, भोपाल, इंदौर, भुवनेश्वर, कटक, जबलपुर, ग्वालियर, लुधियाना, सिलीगुड़ी शामिल है।
गौरतलब है कि फिलहाल जियो का ट्रू 5जी नेटवर्क जियो के 5जी ग्राहकों के लिए बिना किसी एक्स्ट्रा कीमत के मौजूद है। हालांकि, इस 5G सर्विस का यूज करने के लिए 239 रुपये के मिनिमम वैल्यू के साथ अपने फोन को रिचार्ज करने की जरुरत है। इसके अलावा, कंपनी के 4G कस्टमर को 5G सिम कार्ड में अपग्रेड करने की जरुरत नहीं है क्योंकि कंपनी के 4G सिम कार्ड 5G-योग्य हैं।


Click it and Unblock the Notifications








