Jio का दिवाली ऑफर, सभी को मिलेगा 1,095 रुपए का गिफ्ट कार्ड
दिवाली का सीजन चल रहा है। कुछ दिनों के बाद दिवाली का खूबसूरत उत्सव आने वाला है। इस मौके पर भारत की कई कंपनियां अपने-अपने विभाग में ग्राहकों या उपभोक्ताओं को ऑफर दे रहे हैं। ऐसे में रिलायंस जियो कंपनी कैसे पीछे रह सकती है। जियो कंपनी ने भी दिवाली के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए खास तैयारी की है।

जियो ने दिवाली के मौके पर एक नया फेस्टिव गिफ्ट कार्ड लॉन्च किया है। यह गिफ्ट कार्ड जियो यूजर्स अपने दोस्तों और रिश्तेदारों या किसी को भी दे सकते हैं। इस गिफ्ट कार्ड के जरिए लोग 1,095 रुपए तक की खरीददारी कर सकते हैं।
जियो फेस्टिव गिफ्ट कार्ड
जियो के इस फेस्टिव गिफ्ट कार्ड के जरिए लोग अमेजन इंडिया समेत रिलायंस डिजिटल, रिलायंस फ्रेस, रिलायंस स्मार्ट और रिलायंस डिजिटल एक्सप्रेस मिनी में भी खरीददारी कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इस साल के अगस्त महीने में जब जियो फोन 2 को लॉन्च किया गया था तब भी इसी गिफ्ट कार्ड के जरिए लोगों को नया फोन मात्र 501 रुपए देकर ही मिल जाता था। दरअसल, यूजर्स को अपना पूराना जियो फोन और चार्जर वापस करके 501 रुपए देने होते थे, जिसके बाद उन्हें नया जियो फोन 2 मिल जाता था।
1,095 रुपए का मिलेगा गिफ्ट
इस स्कीम में इसी गिफ्ट कार्ड के जरिए यूजर्स को फायदा पहुंचाया जाता था। जिसका लाभ देशभर के कई जियोफोन यूजर्स ने उठाया था। अब जियो कंपनी ने इसी गिफ्ट कार्ड को फेस्टिव गिफ्ट कार्ड का नाम देकर दिवाली के अवसर पर पेश किया है। जिसके जरिए सिर्फ जियो यूजर्स ही नहीं बल्कि उनके जान-पहचान के सभी लोग 1,095 रुपए का फायदा उठा सकते हैं।
ऑफर का फायदा
इस गिफ्ट कार्ड का उपयोग करने के लिए यूजर्स को 501 रुपए देने की भी कोई जरूरत नहीं है। वहीं आपको बता दें कि इस गिफ्ट कार्ड में यूजर्स को 594 स्पेशल प्रीपेड प्लान कूपन भी मिलेंगे। जिसकी वैधता 180 दिनों की है। इसमें यूजर्स को बिना किसी लिमिट के अनलिमिटेड लोकल, नेशनल कॉल्स, 300 फ्री एसएमएस, और रोजाना 500 एमबी इंटरनेट डेटा भी दिया जाएगा। जो 180 दिन की वैधता के हिसाब से कुल 90 जीबी होता है। लिहाजा इस दिवाली को जियो ने अपने यूजर्स के लिए काफी खास बना दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








