Home
News

Jio ने 100% कैशबैक के साथ दिया Happy New Offer

2018 साल कुछ ही दिन में खत्म होने वाला है। पुराना साल खत्म होने और नया साल आने की खुशी को जाहिर करने के लिए रिलायंस जियो ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए Jio Happy New Year Offer की पेशकश की है। बता दें, रिलायंस जियो इस ऑफर के साथ अपने यूजर्स को 399 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज कराने पर 100% कैशबैक दे रहा है। जो सबसे दमदार डील है।

Jio ने 100% कैशबैक के साथ दिया Happy New Offer

जियो ने इस ऑफर को 31 जनवरी 2019 तक के लिए मान्य रखा है। जैसा की आप जानते हैं कि कुछ समय पहले ही रिलायंस जियो ने फैशन पोर्टल Ajio के साथ साझेदारी कर ली है। इसी के चलते यूजर्स को 399 Ajio कूपन भी दिए जा रहे हैं। जिन्हें शॉपिंग के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है। जियो यूजर्स के लिए Jio Happy New Year Offer काफी दिलचस्प है, क्योंकि इसमें केवल 399 रुपये का रिचार्ज करके 100% कैशबैक के साथ-साथ 399 रुपये के Ajio कूपन मिल रहे हैं।

Jio Happy New Year Offer की खास बात

यह तो हमने पहले ही बता दिया है कि रिलायंस जियो का 399 का प्रीपेड रिचार्ज करने पर Ajio कूपन दिए जा रहे हैं। बता दें, इन कूपन को MyJio app के MyCoupons सेक्शन में दिया जाएगा। हालांकि इन कूपन को Ajio वेबसाइट या ऐप 1,000 से ज्यादा शॉपिंग करने पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी ने Jio Happy New Year Offer को 28 दिसंबर 2018 से 31 जनवरी 2019 के लिए मान्य किया है।

हालांकि यूजर्स Ajio कूपन का इस्तेमाल मार्च 2019 से पहले कर सकते हैं। जियो का यह ऑफर केवल प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर ही लागू है। 399 रुपये वाला यह प्लान जियो के हाई सेलिंग टैरिफ प्लान्स में से एक है। बता दें, इस ऑफर का फायदा जियो के पूराने और नए दोनों ही यूजर्स उठा सकेंगे।

Reliance Jio Celebration Pack

रिलायंस जियो ने भारतीय बाजार में अपने दो साल पूरे कर लिए हैं। इसी खुशी के चलते जियो ने अपने यूजर्स के लिए Celebration Pack ऑफर पेश किया था। इस पैक में जियो ने अपने सब्सक्राइबर्स को पांच दिनों के लिए फ्री 2GB अतिरिक्त डेटा पेश किया था। बता दें, इस प्लान को सबसे पहले सितंबर में लॉन्च किया गया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
2018 is going to end in a few days. Reliance Jio has offered Jio Happy New Year Offer for its users to express the joy of coming to the new year. Let's say Reliance Jio is offering 100% cashback on this offer to recharge its prepaid recharge of Rs 399 to its users. Which is the strongest deal.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X