Jio यूज़र्स को एक और झटका, महंगा हुआ सबसे शानदार प्लान
रिलायंस जियो ने दिवाली के दौरान अपने प्लान्स में कुछ बदलाव किए थे. इस दौरान कंपनी ने कुछ प्लान को रिवाइज किया था. साथ ही यूज़र्स को एक झटका भी लगा जब कंपनी ने अपने प्लान की कीमत बढ़ाई थी. अब कंपनी ने यूज़र्स को एक और झटका दिया है, हालांकि यह इतना बड़ा भी नहीं है.

दरअसल कंपनी ने अपने हाल ही में लॉन्च किए 491 रुपए के प्लान की कीमत बढ़ा कर 499 रुपए कर दी है. इस प्लान को कंपनी ने पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया था. यह दिवाली टैरिफ के तहत ही पेश किया गया था.
91 जीबी डाटा
रिलायंस जियो के इस 491 रुपए के प्लान में जो कि अब 499 रुपए में मिल रहा है, यूज़र्स को 91 जीबी 4जी डाटा मिलता है. यह डाटा लाभ यूजर्स पूरे 91 दिनों तक ले सकते हैं. इस प्लान में हर दिन 1 जीबी 4जी डाटा 91 दिनों के लिए मिलेगा.
पहले 499 रुपए में ये था लाभ
रिलायंस जियो ने शुरुआत में भी 499 रुपए का एक प्लान पेश किया था. इस प्लान के तहत यूज़र्स को हर दिन 2जीबी 4जी डाटा का लाभ मिलता था. हालांकि धन धना धन प्लान के आने बाद यही लाभ जियो ने 509 रुपए के प्लान में ऑफर किए थे.
पहले भी बढ़ाई हैं कीमत
रिलायंस जियो ने पिछले ही हफ्ते अपने धन धना धन प्लान 399 की कीमत बढ़ा दी थी. इस प्लान को कंपनी अब 459 रुपए में ऑफर कर रही है. इसके लाभ समान हैं.
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications