Jio की नई न्यूज़ आपको रखेगी हर ताज़ा ख़बरों से अपडेट
रिलायंस जियो कंपनी अपने यूजर्स के लिए हमेशा कुछ ना कुछ नया फीचर्स पेश करते रहती है। इसी वजह से जियो कंपनी को यूजर्स काफी पसंद करते हैं। इस बार भी जियो कंपनी ने अपने एक पुराने फीचर को पहले से ज्यादा एडवांस कर दिया है। जियो ने अपने मोबाइल यूजर्स के लिए जियो न्यूज़ की पूरी व्यवस्था को लॉन्च किया है। यह सुविधा एंड्रॉयड और एप्पल दोनों मोबाइल यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। इसकी खास बात है कि इस सुविधा का फायदा जियो यूजर्स के साथ वो भी उठा पाएंगे जो जियो यूजर्स नहीं हैं।

जियो की नया न्यूज़ फीचर
जियो कंपनी ने हाल ही में दिए गए अपने एक बयान में कहा कि जियो न्यूज के इस नए प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को जियो एक्सप्रेस, जियोमैग्स, जियो न्यूज़पेपर और लाइव टीवी की भी सुविधा मिलेगी। कंपनी ने कहा कि अपने यूजर्स को देश-विदेश के सभी समाचार, मैग्जिन, ब्लॉग और लाइव चैनल्स की समाग्रियों को तेजी से पहुंचाना ही उनका मकसद है।
कंपनी ने बयान में कहा गया कि इस नए फीचर के होमपेज को यूजर्स अपने हिसाब या अपनी रूचि अनुसार पर्सनाइज़ यानि व्यक्तिगत कर सकते हैं। इसके बाद जियो का यह नया फीचर यूजर्स को एआई और एमएस यानि आर्टिफियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के जरिए दुनियाभर के हजारों-लाखों ख़बरों से आपके लिए सही ख़बरों को चुनेगा और आपको दिखाएगा।
जियो कंपनी का यह नया और खास न्यूज़ फीचर गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। आप अपने एंड्रॉयड फोन या आईफोन में इस ऐप को डाउनलोड करके इसका फायदा उठा सकते हैं। ऐसे ही जियो की तमाम ख़बरों और टेक्नोलॉजी वर्ल्ड की तमाम ख़बरों को जल्द से जल्द जानने के लिए गिज़बोट हिंदी से जुड़े रहें। आप हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके भी सभी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications