Home
News

जियो यूज़र्स के लिए कंपनी उठाएगी बड़ा कदम, अब नहीं होगी कोई परेशानी

रिलायंस जियो अपने यूज़र्स की कॉल संबंधित समस्याओं का अब समाधान करने में जुटी है। कंपनी अब जल्द ही अब इन सभी समस्याओं को दूर करेगी।

By Agrahi

रिलायंस जियो ने काफी कम समय में अच्छे-खासे यूज़र्स जोड़ लिए हैं। कंपनी का वेलकम ऑफर ही इसकी पॉपुलैरिटी का सबसे बड़ा कारण है। यह ऑफर शानदार है, इसके तहत यूज़र्स को फ्री इंटरनेट सुविधा, फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और फ्री अनलिमिटेड मैसेज जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

रिलायंस जियो के यूज़र्स बढ़ने से कंपनी को एक समस्या यह भी हुई है कि कंपनी की कॉलिंग और इंटरनेट स्पीड पर असर पड़ा है। इंटरनेट स्पीड को लेकर यूज़र्स की काफी शिकायतें हैं। साथ ही यूज़र्स का यह भी कहना है कि इसके नेटवर्क में भी समस्या है। कई यूज़र्स जियो रिलायंस से कॉल नहीं कर पा रहे हैं। यूज़र्स की इसी समस्या को देखते हुए कंपनी ने अब एक बड़ा फैसला लिया है।

रिलायंस जियो ने अब पूरे देश भर में करीब 45 हज़ार मोबाइल टावर लगवाने का फैसला किया है। इस काम को कंपनी अगले 6 महीनों में पूरा कर लेगी। साथ ही जियो ने ने इंटरकनेक्टिविटी के मामले में एयरटेल, वोडाफोन और आइडियो से सहयोग न मिलने के कारण कॉल ड्राप की दर ज्‍यादा होने का आरोप लगाया है।

यह तो रही जियो के प्लान्स की बात, आइए जानते हैं कि आपके शहर में जियो नेटवर्क है या नहीं-

1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश

1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश

रिलायंस जियो ने यह भी बताया कि पहले ही 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश कर देश भर में 2182 लाख बेस स्टेशन स्थापित क‍िए जा चुके हैं। इसके जरिए कंपनी 18 हजार से ज्यादा शहरों और 2 लाख गांवों को कवर करेगी।

3,500 करोड़ रुपए जुर्माना

3,500 करोड़ रुपए जुर्माना

बता दें कि इंटरकनेक्टिविटी पर वोडाफोन, एयरटेल और आईडिया की ओर से रिलायंस जियो को सहयोग न दिए जाने की शिकायत पर पिछले दिनों ट्राई ने इन कंपनियों पर 3,500 करोड़ रुपए जुर्माना लगाने की सिफारिश की थी।

जियो वेबसाइट से कर सकते हैं चेक

जियो वेबसाइट से कर सकते हैं चेक

रिलायंस जियो की वेबसाइट में आपको अपने रजिस्टर्ड जियो नंबर और पासवर्ड से लॉग इन कर आप स्मार्ट कवरेज मैप पा सकते हैं। स्मार्ट कवरेज मैप आपको रिलायंस जियो नेटवर्क की क्वालिटी से संबंधित जानकरियां देगी। साथ ही जियो के सिग्नल स्ट्रेंथ और कुछ अन्य जानकारियां भी आपको इसमें मिलती हैं।

बेसिक जानकारी देनी होंगी

बेसिक जानकारी देनी होंगी

आपको इसके लिए कुछ बेसिक जानकारियां उपलब्ध करनी होंगी। जैसे कि आपको लोकेशन, फोन का जीपीएस ऑन करना होगा जिससे रिलायंस मोबाइल नेटवर्क की जानकारी आपको सही मिल सके। 

आउटडोर और इंडोर जानकारी

आउटडोर और इंडोर जानकारी

जियो के स्मार्ट कवरेज मैप पर आपको आउटडोर और इंडोर दोनों ही कवरेज की जानकारी मिलेगी। इससे आप अपने नेटवर्क क्षेत्र को बेहतर जान पाएंगे।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio's new plan is a big good news for its users. Now people can be relived from call drop and other call issues.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X