Home
News

Jio का नया VoWi-Fi, अब खराब नेटवर्क में भी चलेगा इंटरनेट

By Gizbot Bureau

रिलांयस जियो टेलिकॉम ने बाजार में अपना मुकाम खड़ा कर लिया है। जियो बेहतर ऑफर्स और शानदार डील्स से लोगों का दिल जीत रही है। टेलिकॉम बाजार में अपने आप को मजबूत बनाने के लिए जियो ने एक बार फिर से तैयारी कर ली है। जियो जल्द ही अपना वॉइस ऑवर वाई-फाई (VoWi-Fi) सर्विस बाजार में लॉन्च करने वाला है। अगर बात की जाए बाकी जानी-मानी टेलिकॉम कंपनियों की तो भारती एयरटेल और वोडाफोन इंडिया फिलहाल वॉइस ऑवर वाई-फाई पर काम कर रहे हैं। रिलांयस जियो ने टेक्नोलॉजी में काफी तरक्की कर ली है। जिससे बाजार में जियो और बाकी टेलिकॉम कंपनियों के बीच प्रतियोगिता का माहौल बन गया है। डीओटी ने सार्वजनिक वाईफाई हॉटस्पॉट का उपयोग करने का प्रस्ताव दिया है, जो यूजर्स को कॉल करने की कोई सेलुलर कनेक्टिविटी नहीं देगा।

Jio का नया VoWi-Fi, अब खराब नेटवर्क में भी चलेगा इंटरनेट

जियो यह सर्विस न सिर्फ स्मार्टफोन के लिए शुरू करेगा बल्कि इस सुविधा का लाभ जियोफोन में भी उठाया जाएगा। जियोफोन एक फीचर फोन डिवाइस है जिसमें 4 जी वोल्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस वॉइस ऑवर वाई-फाई सर्विस का फायदा खासकर ऐसी जगह को मिलेगा जहां नेटवर्क कनेक्शन कम पहुंचता है। ईटी कि रिपोर्ट के अनुसार जियो का वॉइस ऑवर वाई-फाई टेस्ट पूरा हो चुका है। हालांकि शुरुआत में इस सर्विस का इस्तेमाल केवल जियो से जियो तक ही किया जा सकेगा, जिसके बाद इस सर्विस को बाकी नेटवर्क से भी जोड़ा जाएगा।

जियो के इस वॉइस ऑवर वाई-फाई लॉन्च करने से बाकी टेलिकॉम कंपनियों को नुकसान भी पहुंच सकता है, इसलिए एयरटेल और वोडाफोन भी इस सर्विस को अपने नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास कर रही है। हालांकि वोडाफोन के पास पहले से ही अन्य देशों में वॉइस ऑवर वाई-फाई जैसा ऑपरेशन चल रहा हैं इसलिए वोडाफोन कंपनी के लिए इस सर्विस को इंडिया में लॉन्च करने में ज्यादा परेशानी नही उठानी पड़ेगी।

वहीं एयरटेल का भी कहना है कि वह इस सर्विस पर काम कर रही है और जल्द ही इसमें सक्सेस भी पा लेगी। जियो की इस वोओ वाई-फाई की दिलचस्प बात यह है की यह नई परियोजना सरकार की 'पब्लिक ओपन वाई-फाई' परियोजना पर आधारित है जिसका इस्तेमाल खासकर दूर के क्षेत्रों और इंटरनेट-आधारित सेवाओं को शुरू करना है। इतना ही नहीं यह इंटरनेट सर्विस सस्ती होगी जिसके चलते ज्यादा से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।

सर्विस को शुरू करते ही डीओटी पहले महीने में पूरे देश में 10,000 वाईफाई हॉटस्पॉट का सेटअप करेगी, जिसके बाद आने वाले तीन महीनों में, वाईफाई हॉटस्पॉट की संख्या बड़ा दी जाएगी। पिछले महीने डीओटी लाइसेंस की शर्तों को पास किया जिसमें इंटरनेट और कॉल करने के लिए समान नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है। जियो इस सर्विस को काफी फैला सकती है, जिसका सबसे बड़ा कारण जियो फोन है। जियो फोन के जरिए जियो नेटवर्क अपने इस सर्विस को आसानी से फैलाने में सक्षम होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Live will soon launch its voice over Wi-Fi service market. Live this service will not only start for the smartphone, but the benefits of this facility will also be raised in Geophos. The advantage of this voice over Wi-Fi service will be especially available where the network connection is less accessible.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X