Jio के 199 रुपए वाले प्लान में अब मिलेगा 1 TB यानि 1024 GB इंटरनेट डेटा
साल 2020 की शुरूआत हाई एंड करने के लिए रिलायंस जियो अपने यूज़र्स के लिए नए प्लान्स पेश कर रहा है। नए प्लान्स के साथ साथ कंपनी अपने पुराने प्लान्स को भी रिवाइज़ कर रही है। हाल ही में कंपनी ने साल 2020 के लिए हैप्पी न्यू प्लान को लॉन्च किया था और अब अपने 199 रूपए के प्लान को रिवाइज किया है। कंपनी का मकसद है अपने प्लान्स के ज़रिए यूज़र्स को ख़ास बेनिफिट्स उपलब्ध कराना।

199 रूपए का प्लान में बदलाव
रिलायंस जियो ने जियो फाइबर को सितंबर महीने में लॉन्च किया था और दो महीने पहले ही अपने टैरिफ प्लान्स का ऐलान किया था। इन प्लान्स की कीमत 199 रूपए और 351 रूपए है। 199 रूपए का प्लान एक टॉप-अप वाउचर है तो वहीं 351 रूपए का प्लान STVs के साथ ही कम्बाइन किया जा सकता है। 199 रूपए के प्लान लेने पर यूज़र्स को 100 जीबी डेटा मिलता था लेकिन अब प्लान मॉडिफाई होने के बाद यूज़र्स को 1टीबी यानि 1000 जीबी डेटा उपलब्ध कराया जाएगा।
वेलिडिटी में नहीं हुआ बदलाव
कंपनी ने 199 रूपए के प्लान में वेलिडिटी को लेकर कोई भी बदलाव नहीं किया है। बता दें कि 199 रूपए का प्लान 7 दिन की वेलिडिटी के साथ आता है। प्लान रिवाइज़ होने के बाद जियो के यूज़र्स 199 रूपए में 7 दिन तक 1टीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग भी ऑफर की जाती है।
इस प्लान के रिवाइज होने के बाद 699 रूपए और 849 रूपए का प्लान इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को काफी फायदा मिलेगा। मान लीजिए आपके प्लान की डेटा लिमिट खत्म हो जाती है ऐसे में आप 7 दिन के लिए 199 रूपए के टॉप-अप पैक के ज़रिए 1टीबी डेटा का बेनिफिट ले सकते हैं वो भी हाई स्पीड इंटरनेट के साथ।
याद करा दें कि 699 रूपए 849 रूपए के प्लान्स कंपनी के बेसिक प्लान में शामिल है। 699 रूपए में 150 जीबी डेटा तो वहीं 849 रूपए में 400 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है।
रिलायंस जियो फाइबर डेटा वाउचर्स
बताते चलें कि जियो फाइबर के 6 डेटा वाउचर्स उपलब्ध हैं। ये वाउचर्स 101 रुपये, 251 रुपये, 501 रुपये, 1001 रुपये 2001 रुपये और 4001 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
101 रूपए - 20 जीबी डेटा
251 रुपये - 55 जीबी
501 रुपये - 125 जीबी
1001 रुपये - 275 जीबी
2001 रुपये - 650 जीबी
4001 रुपये - 2000 जीबी


Click it and Unblock the Notifications








