Jio सिक्योरिटी ऐप आपके फोन की करेगा पूरी सुरक्षा
रिलायंस जियो के टेलिकॉम सेक्टर में कदम रखने के बाद काफी कुछ बदल गया है। कंपनी हमेशा अपने यूजर्स के लिए शानदार ऑफर्स और प्लान पेश करते आया है। जिसके चलते बाकी स्मार्टफोन कंपनियों को काफी नुकसान पहुंचा है। रिलायंस जियो ने बेहतर टैरिफ प्लान के साथ-साथ अपने यूजर्स को कई अन्य सर्विस भी पेश कराई हैं।

वहीं जियो का अपना एक ऐप भी है। जिसे काफी लोग इस्तेमाल करते हैं। जियो अपने ऐप में ही काफी सारी सर्विस प्रदान करता है, जो यूजर्स के लिए काफी लाभकारी साबित होती हैं। कुछ ही समय पहले जियो ने अपने ऐप में ऐसी सर्विस पेश की थी, जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आपने कितने डाटा का इस्तेमाल किया है। साथ ही किसे कॉल और कितने मिनट बात की है।
अब जियो ऐसी सर्विस लेकर आया, जो बता सकेगा कि आपके फोन के लिए कौन सी ऐप्लिकेशन खतरनाक है। Jio सिक्योरिटी ऐप के ज़रिए Jio ग्राहक ये देख सकते हैं कि फोन की कौन सी ऐप उनके फोन के लिए सेफ है और फोन को कैसे सिक्योर बनाया जा सकता है।
स्टेप करें फॉलो
सबसे पहले यूजर्स को Jio Security ऐप को डाउनलोड करना होगा। उसके बाद ट्रम और कंडिशन को एग्री करके साइन अप करें। यूजर्स इस स्टैप को स्किप भी कर सकते हैं। ऐप खुलने के बाद ही आपको स्कैनिंग का ऑपशन मिलता है। जिससे आप ऐप्स को स्कैन कर सकते हैं। उसके बाद Privacy Report में जाएं।
इसके बाद आपको जिस ऐप के सामने 'Privacy Risk' दिखाई देगा। इसका मतलब यह है कि ऐप आपके फोन के लिए खतरनाक है। इसके अलावा कुछ ऐप्स के सामने 'Safe' लिखा होगा, जिसका मतलब ये ऐप्स फोन सिक्योरिटी के लिए ये ऐप्स सेफ हैं। बता दें आप अनसेफ ऐप्स को वहीं से डिलीट भी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








