इस साल के अंत तक लॉन्च होगा Jio Smartphone
Jio कंपनी ने टेलिकॉम सेक्टर में तहलका मचाने के बाद अब स्मार्टफोन इंडस्ट्री में भी तहलका मचाने का मन बना लिया है। रिलायंस कंपनी ने कुछ दिन पहले ही अपने फोन को लॉन्च करने की घोषणा कर ली थी। अब इस मामले में लेटेस्ट रिपोर्ट की बात करें तो इस साल के अंत तक रिलायंस जियो 10 करोड़ सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।
जियो स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च
लिहाजा अभी तक सिर्फ जियो फोन की ही बात होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब जियो के स्मार्टफोन की चर्चा मार्केट में काफी जोर-शोर से शुरू होने वाली है। इस फोन को कंपनी कुछ आकर्षित डेटा पैक के साथ मार्केट में पेश किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स को डेटा पैक के साथ इस साल के अंत या फिर अगले साल यानि 2020 की शुरुआत में लॉन्च कर सकते हैं।
करीब ₹4,500 होगी कीमत
खबरों से पता चलता है कि रिलायंस जियो अपने नए स्मार्टफोन को 5 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ पेश कर सकती है। जो एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) द्वारा ऑपरेट किया जाएगा। जाहिर है कि स्मार्टफोन की कीमत जियोफोन 2 से अधिक होगी। खबरों से पता चलता है कि स्मार्टफोन को 63डॉलर यानी लगभग 4500 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
जियो स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप
बताया जा रहा है कि कंपनी फोन में 2 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दे सकती है। कैमरा की बात करें तो फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। देखना यह है कि रिलायंस जियो कब अपने इस स्मार्टफोन को बाजार में उतारेगी और लोगों को यह स्मार्टफोन कितना पसंद आता है।
टेक्नोलॉजी की ख़बरों के लिए हमसे जुड़ें रहें
इस तरह के नए स्मार्टफोन्स के बारे में पढ़ने और जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़ सकते हैं। आप हमारी वेबसाइड से जुड़कर टेक्नोलॉजी और खास तौर पर स्मार्टफोन की दुनिया से जुड़ी हर खबर की अपडेट ले सकते हैं। आप हमारे फेसबुक पेज और राइट टिक वाले ऑफिसियल हेलो अकाउंट को भी फॉलो करके सभी ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications