Jio इस प्लान पर फ्री दे रहा है 4G इंटरनेट डेटा
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। जियो ने अपने यूजर्स को 8 जीबी फ्री इंटरनेट डेटा देने का ऐलान किया है। दरअसल कंपनी ने कुछ समय पहले IPL के मौके पर एक खास प्लान पेश किया था। कंपनी ने इस प्लान को क्रिकेट सीजन पैक नाम दिया था।
जियो का क्रिकेट सीजन पैक 251 रुपए का है, जो 51 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस पैक में यूजर्स को कुल 102 जीबी डेटा और हर रोज 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है। अब कंपनी इस प्लान पर 8 जीबी 4जी डेटा बिल्कुल फ्री दे रही है।

जियो का ये फ्री 8 जीबी डेटा 4 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा और यूजर को हर रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। हालांकि कंपनी ने अभी ये जानकारी नहीं दी है कि फ्री डेटा ऑफर कब तक वैलिड रहेगा।
फ्री डेटा के जरिए कंपनी अपने क्रिकेट सीजन प्लान को पॉपुलर करने की कोशिश में है। जियो के इस पैक में यूजर्स को 2 जीबी हाई स्पीड डेली डेटा लिमिट मिलेगी। इतना ही नहीं इसके अलावा जियो ने लाइव मोबाइल गेम और क्रिकेट कॉमेडी शो भी पेश किया है।

जियो ने ये प्लान और ऑफर्स भारत में आईपीएल की पॉपुलरिटी को देखते हुए पेश किए हैं। 251 रुपए के प्लान के अलावा अन्य ऑफर की बात करें, तो लाइव मोबाइल गेम जियो क्रिकेट प्ले लॉग को देश में किसी भी स्मार्टफोन पर खेला जा सकता है।
इसके तहत 11 भाषाओं में 7 हफ्ते में 60 मैच होंगे। जियो ने कहा कि इस गेम के विजेता को मुंबई में मकान, 25 कारें व करोड़ों का कैश इनाम में मिलेगा।
कॉमेडी शो की बात करें, तो इसे कंपनी जियो धन धना धन लाइव के नाम से पेश कर रही है, जिसे माय जियो ऐप पर देखा जा सकता है। इस कॉमेडी शो की सबसे अच्छी बात है कि इसे जियो के अलावा नॉन जियो यूजर्स भी देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







