प्रीपेड रिचार्ज प्लान के लिए Jio Swiggy वन लाइट सब्सक्रिप्शन प्लान पेश, जाने कैसे करता है काम
Jio ने बुधवार को एक नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान की घोषणा की जो Swiggy One Lite की मेबरशिप के साथ आता है । जो ग्राहक एक स्पेसिफिक रिचार्ज प्लान चुनते हैं, उन्हें स्विगी की फ्री फूड डिलीवरी सर्विस के लिए तीन महीने की मेबरशिप के साथ-साथ इंस्टामार्ट पर फ्री डिलीवरी और प्लेटफॉर्म के जरिए से फूड ऑर्डर करने पर 30 % की छूट मिलेगी। Jio के मुताबिक प्रीपेड रिचार्ज प्लान हर दिन 2GB डेटा देगा और तीन महीने की अवधि के लिए वैलिड होगा।

दूरसंचार सर्विस प्रोवाइटर ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए से नए फेस्टिव रिचार्ज प्लान की घोषणा की, जिसमें कहा गया कि Jio प्रीपेड ग्राहकों को स्विगी के प्लेटफॉर्म पर ज्यादा छूट के साथ फ्री फूड और किराने की डिलीवरी तक पहुंच मिलेगी। जियो के मुताबिक, Swiggy वन लाइट प्लान का लाभ तीन महीने की अवधि के लिए 600 रुपये है।
Jio के मुताबिक, जो ग्राहक 866 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान चुनते हैं, उन्हें हर दिन 2GB डेटा के साथ-साथ मौजूदा Jio वेलकम ऑफर के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा और अनलिमिटेड स्थानीय वॉयस कॉल और SMS की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैलिडीटी 84 दिनों की है और यह बिना किसी ज्यादा कीमत के तीन महीने की स्विगी वन लाइट मेंबरशिप के साथ आता है।
बंडल स्विगी वन लाइट सब्सक्रिप्शन ऑफर ग्राहकों को 10 फ्री होम डिलीवरी तक पहुंच प्रोवाइट करेगा अगर उनके फूड ऑर्डर की कीमत 149 रुपये से ज्यादा है, साथ ही 199 रुपये से अधिक के इंस्टामार्ट ऑर्डर पर 10 फ्री डिलीवरी भी मिलेगी। फ्री डिलीवरी के अलावा, ग्राहकों से कोई फ्री नहीं लिया जाएगा।
मौजूदा ऑफर्स के अलावा, ग्राहक सब्सक्रिप्शन के साथ 30% तक ज्यादा छूट के भी पात्र होंगे, जबकि 60 रुपये से ज्यादा की जिनी डिलीवरी पर 10 % की छूट का लाभ उठाएंगे। Jio का कहना है कि जो ग्राहक 866 रुपये का रिचार्ज चुनते हैं, उन्हें स्विगी वन लाइट मिलेगा। 600 रुपये का लाभ। इसके अलावा, कंपनी के मुताबिक , मौजूदा त्योहारी सीजन के दौरान इस प्लान के साथ रिचार्ज करने पर उन्हें अपने MyJio अकाउंट में 50 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications







