Jio 5G: Reliance Jio की 1000 शहरों में 5G सेवा शुरू करने की तैयारी, क्या आप का शहर भी है शामिल?
Reliance Jio ने करीब 1,000 शहरों में 5G सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर ली है. इसके साथ ही कंपनी ने देश में ही विकसित अपने 5G टेलीकॉम उपकरण का भी परीक्षण किया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने सालाना रिपोर्ट में कहा है, 'हम टेलीकॉम यूनिट जियो ने वित्त वर्ष 2021-22 में देश की 100 फीसदी टेक्नोलॉजी के साथ 5जी सेवाओं के लिए खुद को तैयार करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं.

5G स्पेक्ट्रम नीलामी में Jio ने 88,078 करोड़ की बोली लगाई
5G स्पेक्ट्रम नीलामी में रिलायंस जियो (Reliance Jio) सबसे आगे रही है. 1.50 लाख करोड़ में से अकेले Jio ने 88,078 करोड़ की बोली लगाई है. रिपोर्ट के अनुसार, 5G सेवाओं को लॉन्च करने की योजना हीट मैप्स, 3D मैप्स और रे-ट्रेसिंग तकनीक का उपयोग करके लक्षित उपभोक्ता खपत और राजस्व क्षमता पर आधारित है.
इस दिन शुरू हो सकती है 5G सेवाएं!
जहां अब तक 15 अगस्त को 5जी सेवाएं शुरू की जा रही थीं, वहीं अब खबर आ रही है कि 29 सितंबर को 5जी सेवाएं जारी की जा सकती हैं. दरअसल, इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2022 का उद्घाटन 29 सितंबर को हो रहा है. खबरों के मुताबिक इस मौके पर भारत में 5जी सेवाएं भी जारी की जाएंगी.
इसे भी पढ़ें : Flipkart Big Saving Days 2022 : इन 4 स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं बेस्ट ऑफर्स.. जल्दी करें
जियो ने किया दावा, मिलेगी सबसे किफायती 5G सेवा
जियो ने दावा किया है कि देश में उसकी तरफ से सबसे किफायती दर पर 5G सेवा मुहैया कराई जाएगी. हालांकि कीमत कितनी होगी इसके बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है. Jio देश में बड़े पैमाने पर 5G सर्विस पेश करेगी. जबकि एयरटेल (Airtel) शुरुआत में चुनिंदा शहरों में ही अपनी सर्विस देगा. ऐसी संभावना है कि अक्टूबर तक देश में 5जी सेवा शुरू की जा सकती है.

मुकेश अंबानी ने क्यों नहीं लेते सैलरी
अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने अपनी फ्लैगशिप कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से लगातार दूसरे साल सैलरी नहीं ली है. अंबानी ने कोरोना महामारी के चलते स्वेच्छा से अपना वेतन नहीं लिया है. इससे पहले, अंबानी ने 2008-09 से अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के वेतन को 15 करोड़ रुपये तक सीमित कर दिया था. बता दें, साल 2019-20 तक मुकेश अंबानी की सैलरी महज 15 करोड़ रुपये थी. इस तरह 11 साल से उनके वेतन में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








