जल्द खत्म होने वाला है Jio का ये शानदार Cashback ऑफर
रिलायंस जियो के 2,599 रुपए तक का कैशबैक ऑफर कुछ दिनों के लिए ही बाकी है। दरअसल जियो के इस कैशबैक ऑफर की आखिरी तारीख 25 नवंबर थी। इसे बढ़ाकर कंपनी ने अब 15 दिसंबर कर दिया है। अब प्राइम यूजर्स कुछ दिनों तक और इस ऑफर का फायदा ले सकेंगे। जियो ट्रिपल कैशबैक ऑफर के तहत, अगर सब्सक्राइबर 399 रुपये या उससे महंगे पैक से मायजियो ऐप या जियो डॉट कॉम से रीचार्ज कराते हैं, तो उन्हें कैशबैक मिलेगी। इसके अलावा अमेजन, एक्सिस पे, पेटीएम, फ्रीचार्ज, फोनपे और मोबिक्विक से रिचार्ज कराने पर भी फायदा मिलेगा।

बता दें कि पहले इस कैशबैक की लास्ट डेट 25 नवंबर थी, जिसे बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दिया गया है। इस कैशबैक ऑफर में सब्सक्राइबर 399 रुपए या उससे महंगे पैक का रिचार्ज मायजियो या जियो डॉट कॉम से कराते हैं, तो उन्हें कुल 400 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यूजर्स को 50-50 रुपए के 8 वाउचर के जरिए ये कैशबैक दिया जाएगा। इस कैशबैक ऑफर में नए ग्राहकों से ज्यादा कंपनी के पुराने ग्राहकों को फायदा मिलेगा।
इसके अलावा रिलायंस जियो और भी फायदे दे रही है। इसमें कंपनी की कुछ शॉपिंग वेबसाइट भी शामिल हैं। AJio.com से 1,500 रुपए या से ज्यादा की शॉपिंग पर 399 रुपए की छूट मिलेगी। वहीं, Reliancetrends.com से खरीदारी पर 500 रुपए का लाभ मिलेगा लेकिन इसके लिए आपको 1,999 रुपय आ उससे ज्यादा की खरीदारी करनी होगी। इसके अलावा अगर आप ट्रेवल करने का सोच रहे हैं, तो यात्रा डॉट कॉम पर 500 रुपए तक की छूट मिलेगी। वहीं राउंड ट्रिप में 1000 रुपए तक का फायदा मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








