Jio True 5G नेटवर्क, अब भारत के 226 शहरों में मौजूद

Jio तेजी से भारत के शहरों में अपनी 5G सर्विस को शुरु कर रहा है। Reliance Jio ने आज हर की पौड़ी से हरिद्वार में अपनी ट्रू 5जी सर्विस की शुरुआत की, जिससे देश भर में जियो ट्रू 5जी शहरों की कुल संख्या 226 हो गई है। देहरादून के बाद, हरिद्वार उत्तराखंड राज्य में Jio True 5G पाने वाला दूसरा शहर है। रिलायंस जियो नागरिकों के लिए अपनी 5G सर्विस को शुरू करने वाला शहर का पहला दूरसंचार ऑपरेटर बन गया है।
Jio True 5G नेटवर्क हरिद्वार में शुरू हुआ
Jio के प्रवक्ता ने अपने एक बयान में कहा कि, "हम हरिद्वार में Jio True 5G शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। Jio True 5G उत्तराखंड के नागरिकों के लिए ढेर सारे अवसरों की शुरूआत करेगा। हम माननीय मुख्यमंत्री धामी जी और राज्य सरकार उत्तराखंड को डिजिटाइज करने के हमारे प्रयास में उनके लगातार सपोर्ट के लिए धन्यवाद देते हैं। हम श्री गंगा सभा, हरिद्वार के सभी सदस्यों को हमारे देश के सबसे पवित्र घाटों में से एक है, हर की पौड़ी से 5G सर्विस शुरू करने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।

जो नहीं जानते उनके लिए, Jio True 5G 4G नेटवर्क पर शून्य निर्भरता के साथ स्टैंड-अलोन आर्किटेक्चर के साथ आता है। यह 700 MHz, 3500 MHz और 26 GHz बैंड में 5G स्पेक्ट्रम प्रोवाइट करता है।
Jio True 5G नेटवर्क कहां मौजूद
बता दें कि आंध्र प्रदेश में अनंतपुरम, भीमावरम, चिराला, गुंतकल, नांदयाल और तेनाली,असम में डिब्रूगढ़, जोरहाट और तेजपुर, बिहार में गया, छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर और धमतरी, हरियाणा में थानेसर और यमुनानगर, कर्नाटक में चित्रदुर्ग, महाराष्ट्र में जलगाँव और लातूर, ओडिशा में बलांगीर और नाल्को, पंजाब में जालंधर और फगवाड़ा, राजस्थान में अजमेर, कुड्डालोर, डिंडीगुल, कांचीपुरम, करूर, कुंभकोणम, नागरकोइल, तंजावुर और तमिलनाडु में तिरुवन्नमलाई, तेलंगाना में आदिलाबाद, महबूबनगर और रामागुंडम, उत्तर प्रदेश में मथुरा में जियो 5G सर्विस लॉन्च किया गया है।
Bharti Airtel 5जी सर्विस
भारती एयरटेल ने शुक्रवार को कोझिकोड, तिरुवनंतपुरम और त्रिशूर में अपनी 5जी सर्विस को शुरू किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि कोच्चि में उसकी 5जी सर्विस पहले से ही लाइव हैं। Airtel 5G Plus सर्विस ग्राहकों के लिए स्टेप-बाई-स्टेप तरीके से मौजूद कराई जाएगी, क्योंकि कंपनी अपने नेटवर्क का निर्माण और रोल-आउट पूरा करना जारी रखे हुए है।


Click it and Unblock the Notifications
