अगले साल भारत में लॉन्च हो सकते हैं Jio TV और Jio टैबलेट, जानें पूरी खबर
रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने पहले स्मार्ट टेलीविजन जियो टीवी (Jio TV) और टैबलेट जियो टैबलेट (Jio Tablet) पर काम कर रही है। टेलीकॉम कंपनी, जिसने हाल ही में Jio Phone Next नाम से एंट्री-लेवल एंड्रॉइड फोन लॉन्च किया था, और अब अपने पोर्टफोलियो को विस्तारित करने की योजना बना रही है। Jio के भारत में टीवी और टैबलेट दोनों बाजारों में एंट्री-लेवल सेगमेंट के साथ आ सकते हैं, जिसका अर्थ है कि यह Redmi, Realme, Motorola और Nokia जैसे अन्य ब्रांडों के लिए प्रतिस्पर्धा होगी जो अभी मार्केट में अपने प्रॉडक्ट पेश रहे हैं। तो आइए जानते है इस खबर के बारे में विस्तार से।

अगले साल Jio लॉन्च कर सकता है Jio TV और Jio Tablet
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस जियो (Reliance Jio) अगले साल टैबलेट और टीवी लॉन्च करने की योजना बना रहा है, हालांकि अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। लेकिन संभव है कि Reliance Jio अपनी अगली वार्षिक आम बैठक में अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में अनाउंसमेंट कर सकती है। पिछली मीटिंग में Jio ने अपने जियोफोन नैक्सट स्मार्टफोन की घोषणा की थी।
Jio के पहले टेलीविजन का अभी आधिकारिक नाम भी सामने नहीं आया है, लेकिन अटकलें हैं कि इसे Jio TV के नाम से जाना जाएगा। साथ ही कहा जा रहा है कि प्रीलोडेड ओटीटी ऐप जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ आएगा। हालांकि अभी तक यह बात सामने नहीं आयी है कि यह टीवी एंड्रॉइड पर आधारित होगी या गूगल पर।
गौरतलब हो कि Reliance Jio पहले से ही Google के साथ PragatiOS के लिए काम कर रहा है, जो कि Android का एक कस्टमाइज्ड वर्जन है जो JioPhone Next में दिया गया है। इस कारण उम्मीद है कि ऐसा ही कुछ Jio TV और Jio Tablet में देखने को मिल सकता हैं।
इस प्रकार JioPhone Next (जियोफोन नैक्सट) के बाद, Jio टैबलेट और Jio TV निश्चित रूप से में तूफान ला सकते हैं क्योंकि इनकी प्राइस भी कुछ वैसी ही देखने को मिल सकती है जैसे उनके मोबाइल फोन की रहती है, हालांकि अभी तक इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। लेकिन जब भी ये लॉंच होंगे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉंच होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








