Jio ने पेश किया दुनिया का पहला आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस वाला वीडियो कॉल असिस्टेंट
राजधानी दिल्ली में ऑर्गेनाइज़ किए गए इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2019 के पहले दिन बहुत सारी टेक जगत की कंपनियों ने अपने अपने प्रोडक्ट्स को पेश किया। ऐसे में पहले ही दिन टेलीकॉम के सेक्टर में अपना परचम लहराने वाली मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस जियो ने अपने वीडियो कॉल असिस्टेंट को इंट्रोड्यूस किया। ये दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी बेस्ड वीडियो कॉल असिस्टेंट है। कंपनी ने इस Bot नाम दिया है।

बिना किसी ऐप के करें इस्तेमाल
यूज़र्स को बॉट इस्तेमाल करने के लिए किसी भी तरह के ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। यानि बिना किसी ऐप की इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। खास बात है कि इसमें ऐसा फीचर दिया गया है कि जिससे बॉट को यूज़ करते वक्त कॉल वेटिंग पर नहीं जाएगी।
कंपनी का कहना है कि Jio Video Call Assistant आने के बाद लंबे समय तक म्यूजिक सुनते समय यूजर्स को कॉल होल्ड पर नहीं करना पड़ेगा और इस ऐप के बाद IVR वेट टाइम बीते दिनों की बात हो जाएगी।
बता दें कि रिलायंस जियो यूएस बेस्ड कंपनी Radisys के सहयोग से वीडियो कॉल असिस्टेंट बॉट को तैयार किया है। चूकि ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड है इसीलिए यूज़र्स इस असिस्टेंट से सवाल कर सकते हैं और बॉट आपके सवालों का सही जवाब देने में भी कैपेबल है। यूज़र्स के इस एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने बॉट में Auto Learning System का इस्तेमाल किया है।
BOT आपके वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा। बॉट को यूज़र्स की सुविधा के मुताबिक कस्टमाइज़ किया गया है। खास बात है कि जियो वीडियो कॉलिंग असिस्टेंट बॉट कई भाषाओं के सपोर्ट के साथ डेवलेप किया गया है। खैर, बॉट के लॉन्च होने की फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है इसे बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा।
Reliance Jio Infocomm के प्रेसिडेंट Mathew का कहना है कि जियो भारत में बिजनेस को बढ़ावा देने और सशक्त बनाने के लिए इनोवेटिव डिजिटल सोल्यूशन उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट में मदद करने के लिए Radisys का शुक्रिया अदा भी किया और बताया कि Radisys ने इसमें काफी मदद की है। उन्होंने कहा कि छोटे से लेकर बड़े बिजनेस बढ़ती हुई टेक्नॉलजी का लाभ उठा सकें, यही हमारा मकसद है।


Click it and Unblock the Notifications








