Jio यूजर्स के पास "शाहरुख खान" से मिलने का शानदार मौका
क्या आप शाहरुख खान से मिलना चाहते हैं...? अगर आप शाहरुख खान से मिलना चाहते हैं तो यह ख़बर आपके लिए बड़े काम की है। इस ख़बर को पढ़ें और जानें कि कैसे आप शाहरुख खान से मिल सकते हैं। इसके लिए आपको जियो यूजर्स होना जरूरी होगा। दरअसल, शाहरुख खान से मिलने के लिए जियो कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक कॉन्टेस्ट का आयोजन किया है।

फोटो क्रेडिट:- ट्विटर
इस कॉन्टेस्ट को खेलने के लिए आपको जियो यूजर्स होना जरूरी है। आप जब माई जियो ऐप पर जाएंगे तो वहां आपको मीट किंग खान का एक टैब मिलेगा। उस टैब को क्लिक करने के बाद मीट किंग खान कॉन्टेस्ट का पेज खुल जाएगा। इसमें आपको इस कॉन्टेस्ट के बारे में सभी जानकारी मिल जाएगी। इस पेज के जरिए आप कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले पाएंगे।
आप बता दें कि इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने वाले जियो यूजर्स को कुछ ना कुछ जरूर मिलेगा। उसके अलावा अगर यूजर्स शाहरुख खान से इस कॉन्टेस्ट के जरिए मिलना चाहते हैं तो उन्हें अपने दोस्तों को जियो ज्वाइन करने का इनवाइट भेजना होगा। अगर आपके दोस्त जियो ज्वाइन कर लेते हैं दोनों को शाहरुख खान से मिलने का मौका मिल सकता है। इसके लिए यूजर्स को कम से कम 10 लोगों को इनवाइट भेजना होगा।
जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने वाले यूजर्स को कुछ ना कुछ गिफ्ट जरूर मिलेंगे। इन गिफ्ट में उन्हें मूवी टिकट, ऑथेराइज्ड मर्चेंडाइज या 100 रुपए के डाटा वाउचर में से कुछ भी मिल सकता है। इसके अलावा प्रतिभागियों को Oyo, Puma, Lenskart, EaseMy Trip, AJIO.com, Faasos, VLCC, Shopclues जैसे ब्रांड का डिस्काउंट कूपन भी मिल सकता है।
लिहाजा अगर आप जियो यूजर्स हैं तो बिना वक्त गवाएं मीट किंग खान कॉन्टेस्ट में हिस्सा लें और शाहरुख से मिलने का मौका पाएं।


Click it and Unblock the Notifications








