Home
News

Jio यूजर्स के पास अमिताभ बच्चन के साथ "कौन बनेगा करोड़पति" खेलने का खास मौका

By Bhawna Gupta

भारतीय टेलीविजन जगत के मोस्ट अवेटिड शो "कौन बनेगा करोड़पति" ने अपने 10वें सीज़न के साथ दर्शकों के बीच में दस्तक दे दी है। केबीसी सीजन 10 सोनी टीवी पर रात 9 बजे प्रसारित किया जाता है। जैसे ही घड़ी में 9 बजते हैं कौन बनेगा करोड़पति के फैन्स की नज़रें टीवी की स्क्रीन पर टिक जाती है।

Jio यूजर्स के पास अमिताभ बच्चन के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' खेलने का खास मौका

जो भी दिलचस्प दर्शक हैं वो हमेशा कोशिश करते हैं उन्हें भी हॉट सीट पर आने का मौका मिले, ऐसे में अगर आप जियो यूजर हैं तो आपको इसका बहुत बड़ा फायदा मिल सकता है। जियो कस्टमर्स केबीसी कॉन्टेस्ट में भाग लेकर हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के साथ बैठने का मौका पा सकते हैं।

ऐसे पाएं हॉट सीट पर आने का मौका

कौन बनेगा करोड़पति का दसवां सीज़न काफी सारे बदलावों के साथ प्रसारित हो रहा है। मुश्किल सवालों के साथ सेट के ग्राफिक्स में भी बदलाव किया गया है और वहीं घर बैठे जियो यूजर्स को करोड़ों रुपए जीतने का मौका दिया गया है। जी हां, अगर आप ये गेम खेलना चाहते हैं तो आपको JIO KBC Play Along में हिस्सा लेना होगा और इसके लिए आपको सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन के प्लेस्टोर से जियोचैट ऐप को डाउनलोड करना पड़ेगा। डाउनलोड करने के बाद JIO KBC Play Along में हिस्सा लें और अगर आप लकी हुए तो आप घर बैठे करोड़ों के इनाम जीत सकते हैं।

कैसे खेलें JIO KBC Play Along?

JIO KBC Play Along को खेलना बेहद आसान है। दरअसल, JIO KBC Play Along एक ऐप है जहां आपको सोनी टीवी पर केबीसी के ज़रिए लाइव टेलिकास्ट होने वाले सारे सवाल ऐप पर दिखाएं देंगे। जब भी केबीसी के प्रतिभागी से कोई सवाल पूछा जाएगा वो लाइव आपकी जियो ऐप पर भी शो होगा। आपको बस दिए गए चार ऑप्शन्स में से अपने सही जवाब को चुनना है और फिर उसको लॉक करना है। सही जवाब टीवी और ऐप दोनों पर एक साथ बताया जाएगा। अगर आपने सही जवाब दिया तो गेम में आगे भी खेल पाएंगे और सही जवाब देने पर आपको प्वाइंट्स मिलेंगे।

पूरा प्रोसेस जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

स्टेप 1- सबसे पहले जियोचैट ऐप को अपने स्मार्टफोन के प्लेस्टोर से डाउनलोड करलें । (जैसा पहले भी बताया गया है)

स्टेप 2- ऐप डाउनलोड करने के बाद खुद का ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

स्टेप 3- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ और अपनी फोटो को सब्मिट करना होगा।

स्टेप 4- ऐपिसोड्स के दौरान पूछे गए लाइव सवालों का जवाब दें। सही जवाब पर आपको प्वाइंट्स मिलते रहेंगे।

बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति पहली बार 1998 में टीवी पर प्रसारित किया गया था और तब से लेकर आज तक शो में काफी बदलाव किए गए लेकिन आज 20 सालों बाद भी दर्शकों का शो के लिए क्रेज़ ज्यों का त्यों बना हुआ हैं। टीआरपी के मामले में कौन बनेगा करोड़पति दूसरे टीवी सीरियल्स को पछाड़ कर नंबर वन पर बना रहता है।

आपको गेम खेलने के लिए हमारी तरफ से ढेरों शुभकामनाएं। जल्दी से अपना सही जवाब लॉक करें क्योंकि जिओ घर बैठे जीतो कॉन्टेस्ट को एक साथ 30 लाख यूजर्स खेल सकते हैं, स्कोर के आधार पर केबीसी की टीम प्रतिभागी को कॉन्टेक्ट करती है तो कोई भी मौका अपने हाथ से न जानें दें और सही जवाब देकर ढेरों इनाम जीतें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Geo customers can get a chance to sit with the Amitabh Bachchan on the hot seat by participating in KBC Contest. You have to take part in JIO KBC Play Along and for this you first have to download the GeoChat app from PlayStore on your Android smartphone. After downloading, JIO will be able to participate in KBC Play Along.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X