Jio यूजर्स के लिए iPhone में eSim सेवा शुरू, जानें कैसे करेंगे एक्टिवेट
एप्पल ने पिछले महीने अपने तीन फोन को बाजार में उतारा। जिसमें iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR शामिल हैं। इन नए स्मार्टफोन में कई खास फीचर्स को पेश किया गया है। जिसमें eSIM सपोर्ट भी शामिल है। बता दें, एप्पल ने पहली बार एक डुअल सिम सपोर्ट आईफोन लॉन्च किया है, लेकिन यह डुअल सिम कार्यक्षमता आज के एंड्रॉयड फोन के समान काम नहीं करती है।

डुअल सिम या eSIM का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को iPhone XS, iPhone XS Max या iPhone XR में अपने टेलीकॉम ऑपरेटर की मदद की जरुरत होगी। बता दें, आईफोन के लॉन्च के तुरंत बाद, एप्पल ने घोषणा की है कि eSIM सपोर्ट सभी एयरटेल यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
जिसका मतलब है कि इन तीनों एप्पल फोन के साथ एयरटेल यूजर्स दूसरी सिम का इस्तेमाल टेलिकॉम ऑपरेटर के एक्टिवेट करने के बाद कर सकेंगे। एयरटेल के अलावा, रिलायंस जियो ने अब भविष्य में शामिल होने वाले टेलिकॉम ऑपरेटरों के साथ सभी तीन आईफोनों के लिए eSIM सपोर्ट शुरू कर दिया है।
iPhone पर eSIM कैसे एक्टिवेट करें?
eSIM को आस-पास के रिलायंस जियो स्टोर या रिलायंस डिजिटल स्टोर पर जाकर एक्टिवेट किया जा सकता है। एक्टिवेशन के लिए आपको अपना आईफोन और फोन का आईएमईआई नंबर स्टोर में ले जाने की जरूरत होगी। इसके बाद आपको Customer Acquisition Form भरने की जरूरत होगी। फ़ॉर्म को भरने के बाद आपको पॉइंट-ऑफ-सेल मशीन द्वारा अपनी डिटेल वेरिफाइड करके और क्यूआर कोड जनरेट करने की जरूरत होगी। जिसके बाद ईएसआईएम एक्टिवेटशन के लिए आपके आईफोन पर कोड स्कैन किया जाएगा।
eSIM कैसे करेगा काम
eSIM सपोर्ट समर्थन के साथ नए एप्पल फोन यूजर्स एक समय में दो सिम कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे। एक ही समय में फिसीकल सिम और eSIM दोनों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। अगर आईफोन में कोई फिसीकल सिम कार्ड नहीं डाला है, तो भी eSIM का इस्तेमाल किया जा सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications