Jio करेगा Apple में ई-सिम को सपोर्ट, जियो स्टोर पर उपलब्ध होंगे नए iPhone
दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल अपने नए लॉन्च किए iPhone XS और iPhone XS Max को भारतीय बाज़ार में उतार दिया है। कंपनी ने पहली बार ड्युल-सिम सपोर्ट वाला आईफोन लॉन्च किया है। नए लॉन्च हुए आईफोन में ड्युल सिम पारंपरिक तरीके से काम नहीं करेगा बल्कि डिजीटल तरीके से काम करेगा। कंपनी ने इसके लिए भारतीय कंपनी रिलायंस जियो और भारती एयरटेल से पार्टनरशिप की है। रिलायंस जियो एप्पल आईफोन में ई-सिम को सपोर्ट करेगा।

हाल ही में रिलायंस जियो ने कहा कि वह पहली ऐसी भारतीय कंपनी है जो प्रीपेड यूजर्स को ई-सिम एक्टिवेशन सर्विस प्रोवाइड कर रही है। बता दें कि एप्पल के लिए ई-सिम का कॉन्सेप्ट नया नहीं है, क्योंकि पिछले साल कंपनी ने एप्पल वॉच सीरिज 3 सेल्यूलर एडिशन में भी ई-सिम सपोर्ट दिया था।
जियो स्टोर से खरीदें आईफोन
हालांकि भारत में लेटेस्ट आईफोन की बिक्री 21 सितंबर से शुरू हो चुकी है, लेकिन आप आईफोन के इन खूबसूरत हैंडसेट्स को 28 सितंबर से रिलायंस डिजीटल, माईजियो स्टोर, माईजियो ऐप और www.jio.com से भी खरीद सकते हैं।
जियो और एयरटेल से पार्टनरशिप
एप्पल ने नए लॉन्च किए आईफोन सेट्स में ई-सिम की सुविधा देने के लिए जियो और एयरटेल से पार्टनरशिप की है। भारतीय टेलिकॉम कंपनियां नए iPhone मॉडल्स में पहले से ही सिम इंस्टॉल करके देंगे। बता दें कि ई-सिम के लिए फोन में कोई सिम स्लॉट नहीं होगा, ये पहले से ही फोन के अंदर मौजूद होंगी यानि आईफोन का ही हिस्सा होंगी।
क्या है ई-सिम?
ई-सिम यानि डिजीटल सिम या फिर इसे एक वर्चुअल सिम भी कहा जा सकता है। ई-सिम का मतलब है इंबेडेड सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल। ई-सिम को फोन से निकाला या डाला नहीं जा सकता। ई-सिम के ज़रिए फिजीकल सिम के सभी सर्विस का फायदा भी लिया जा सकता है, ये एक तरीके का चिप है जो कि सिम-कार्ड की ही तरह काम करता है। जानकारी के लिए बता दें कि गूगल पिक्सल 2 पहला ऐसा फोन था जिसमें ई-सिम सपोर्ट था। लेकिन उस समय ये सुविधा सिर्फ अमेरिका में थी।
ई-सिम की खासियत?
ई-सिम को फिजीकल सिम की तुलना में ज्यादा बेहतर माना जाता है। फोन में एक सिम मौजूद होते हुए भी दो नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है। खास बात यह है कि आप चाहें तो ई-सिम का नेटवर्क भी बदल पाएंगे यानि अगर आपने एयरटेल ई-सिम वाला आईफोन खरीदा है और अब आप इसमें जिओ ई-सिम चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं।
iPhone XS की कीमत
कंपनी ने iPhone XS को तीन अलग स्टोरेज के वेरियंंट्स के साथ लॉन्च किया है। आईफोन XS के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की भारतीय कीमत 99,900 रुपए है। वहीं, 256 जीबी स्टोरेज के वेरियंट की कीमत 1,14,900 रुपए है और 512 जीबी वेरियंट की कीमत 1,34,000 रुपए है।
iPhone XS Max
iPhone XS Max के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की भारतीय कीमत 1,09,900 रुपए है। इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,24,900 रुपए है और 1,44,900 रुपए आपको 512 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट उपलब्ध होगा।
iPhone XR के 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 76,900 रुपए, 81,900 रुपए और 91,900 रुपए क्रमश: है।


Click it and Unblock the Notifications