Home
News

जियो सिनेमा काम नहीं कर रहा है तो ये तरीके अपनाएं

By Roith

जियो सिनेमा भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा स्‍ट्रीमिंग सेवा बन चुकी है, 5 सितंबर 2016 को इसे लांच किया गया था इसमें टेलीविजन शो, मूवी, खेल के अलावा वेब सीरीज भी मिल जाएंगी। हालांकि, कभी-कभी यूज़र्स को जियो सिनेमा में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे इसमें वीडियो देखने-देखते बफरिंग करने लगता है, ऐप का अपने आप से बंद हो जाना इसी तरह से जियो सिनेमा के यूजर्स को कोई तरह की दिक्‍कते आती रहती है। आज हम आपके लिए 6 ऐसे सॉल्‍यूशन लाए है जिसकी मदद से जियो सिनेमा में आने वाली इन दिक्‍कतों को दूर किया जा सकता है।

इंटरनेट कनेक्शन चेक कर लें : ज्‍यादातर लोग समझ नहीं पाते जब भी जियो सिनेमा में कोई वीडियो अटक-अटक कर चले तो एक बार अपने इंटरनेट कनेक्‍शन को चेक कर लें। सबसे पहले अपने इंटरनेट कनेक्‍शन की जांच कर लें और चेक कर लें ये सही से काम कर रहा है या नहीं। वरना एक बार अपने वाई-फाई को रिसेट करके ट्राई करें।

जियो सिनेमा काम नहीं कर रहा है तो ये तरीके अपनाएं

ऐप को अपडेट करें: अगर आप फोन या टैबलेट में जियो सिनेमा की ऐप यूज़ कर रहे हैं तो ऐप को अपडेट करते रहे, कभी-कभी नया अपडेट आने के बाद पुरानी ऐप के कुछ फंक्‍शन काम करना बंद कर देते हैं, इसके लिए प्‍ले स्‍टोर या आईओएस स्‍टोर में जाकर चेक कर लें ऐप अपडेट है या नहीं।

डेटा और कैश फाइल क्लीयर करें: कभी-कभी स्टोर किए गए डेटा या कैश फाइल के कारण ऐप अटक सकता है। इसलिए ऐप इनफो में जाकर स्टोरेज पर क्लिक करें और डेटा और कैश को क्लीयर करें, इससे ऐप को अनइंस्‍टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी साथ ही ऐप भी ठीक से रन करने लगेगी।

ऐप को अनइंस्टॉल और री-इंस्टॉल करके देखे: अगर ऊपर बताए गए उपायों में से कोई भी काम न करे तो एक बार ऐप को अनइंस्‍टॉल करके दोबारा इंस्‍टॉल कर लें। ये तरीका कई बार समस्या को दूर करने में मदद करता है।

डिवाइस को रीस्टार्ट करें: अगर कुछ भी काम नहीं कर रहा है तो अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या स्ट्रीमिंग डिवाइस को रीस्टार्ट करें।

जियो की वेबसाइट का उपयोग करें: अगर आप ऐप पर स्ट्रीम नहीं कर पा रहे हैं, तो जियो सिनेमा की आधिकारिक वेबसाइट का यूज़ भी कर सकते हैं इसके लिए https://www.jiocinema.com/ पर विजिट करें।

इन 6 तरीकों की मदद से आप जियो सिनेमा में आने वाली दिक्‍कतों को दूर कर सकते हैं अगर फिर भी समस्या बनी रहती है, तो एक बार जियो के कस्‍टम केयर से संपर्क कर लें। कभी-कभी सर्वर में होने वाली समस्‍याओं से भी ऐप में दिक्‍कत हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Troubleshoot JioCinema streaming issues by checking internet, updating app, clearing cache, reinstalling, restarting device, or using JioCinema website for seamless entertainment.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X