JioDown: जियो हुआ डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे है कॉल और इंटरनेट का इस्तेमाल!
JioDown आज ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है और Jio नेटवर्क के कई यूजर्स ने समस्याओं की सूचना दी है। जी हाँ, बड़े पैमाने पर फेसबुक आउटेज के एक दिन बाद, जिसने सोमवार की देर रात लगभग सात घंटे के लिए व्हाट्सएप को ऑफलाइन कर दिया था अब जियो डाउन भी यूजर्स के लिए परेशानी बनी हुई है।

4000 से ज्यादा यूजर्स ने की JioDown को लेकर रिपोर्ट्स
यह आर्टिकल लिखे जाने तक इंटरनेट आउटेज ट्रैकर डाउनडिटेक्टर पर Jio कनेक्शन के साथ लगभग 1300 रिपोर्टें हैं। हालांकि पहले ये 4000 से भी ज्यादा थी लेकिन अब धीरे-धीरे कम हो रही है लेकिन अब आर्टिकल लिखे जाने तक Twitter पर #Jiodown ट्विटर ट्रेंडिंग के पहले स्थान पर है और काफी यूजर्स ने शिकायत की है।
DownDetector के अनुसार सुबह 9 बजकर 7 मिनट से जियो के यूजर्स जियो डाउन (JioDown) की शिकायत कर रहे है और उस समय 30 रिपोर्टें थी लेकिन इसके बाद ज्यादा रिपोर्ट्स बढ़ने लगी। और सबसे ज्यादा 11 बजकर 7 मिनट पर लगभग 4000 यूजर्स ने रिपोर्ट की और उनका कहना है कि वो कॉल और इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे है।
डाउनडेक्टर की रिपोर्ट के मैप के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, इंदौर और रायपुर के आसपास रिपोर्ट के साथ समस्या काफी व्यापक है। हालांकि जियो ने अभी तक इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन कंपनी के ट्विटर हैंडल ने यूजर्स को जवाब देते हुए कहा है कि इसमें कनेक्टिविटी की समस्या है।
हालांकि ट्विटर पर बड़ी संख्या में लोग यही पूछ रहे है कि क्या जियो के सभी यूजर्स इस डाउन को झेल रहे है या नहीं। साथ ही कुछ यूजर्स फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम आउटेज के साथ इसको क्वोट कर रहे हैं। जहां तक मेरा सवाल है, मीन भी जियो के कनेक्शन का ही इस्तेमाल करता हूँ लेकिन मुझे अभी तक कोई दिक्कत नहीं हुई है। लेकिन कई यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications







