Home
News

जियो ने लॉन्च किया 4G LTE हॉटस्‍पॉट डिवाइस, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

By Neha Kashyap

रिलायसं जियो यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है। जियो ने JioFi लाइनअप का विस्‍तार किया है, जिसके तहत कंपनी ने JioFi 4G LTE हॉटस्‍पॉट डिवाइस को लॉन्‍च किया है। इसकी कीमत 999 रुपए है। जियो ने नए मॉडल को JioFi JMR815 नाम दिया है। अगर आप इसे खरीदने के इच्‍छुक हैं तो एक्‍सक्‍लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

कंपनी इसके साथ एक साल की वारंटी दे रही है। इसकी डाउनलोड स्‍पीड 150 एमबीपीएस और अपलोड स्‍पीड 50 एमबीपीएस की है।

जियो ने लॉन्च किया 4G LTE हॉटस्‍पॉट डिवाइस, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

जियो ने अपनी इस डिवाइस को 'डिजाइन इन इंडिया' टैगलाइन दी है। नए जियोफाई मॉडल को गोलाकार डिजाइन वाला बनाया गया है। पहले जियोफाई को अंडाकार आकार में लाया गया था। इसमें पावर ऑन/ऑफ और WPS (वाई-फाई प्रोटेक्‍टेड सेटअप) जैसे फिजिकल बटन दिए हैं, इसमें बैटरी 4जी और वाई-फाई सिग्‍नल के लिए नोटिफिकेशन लाइट दी गई है।

आपको बता दें कि इससे एक बार में 32 यूजर्स कनेक्‍ट हो सकते हैं। इसमें 31 वाई-फाई के माध्‍यम से और 1 यूएसबी के जरिए कनेक्‍ट हो सकता है। कनेक्‍ट होने के बाद स्‍मार्टफोन पर जियो 4जी वॉयस एप के जरिए HD वॉयस और वीडियो कॉल्‍स लिए जा सकेंगे।

इसके अलावा इसमें ALT3800 वॉयस प्रोसेसर दिया गया है और ये FDD-Band 3, Band 5 और TDD-Band 40 को सर्पोट करता है। इसमें जियोफाई कॉर्ड स्‍लॉट दिया गया है, इसकी स्‍टोरेज को 64 जीबी तक एक्‍सपेंड किया जा सकता है।

किसी भी भाषा को Hindi में कैसे बदलें - Gizbot

जियोफाई में 300mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर यह साढ़े तीन घंटे तक चलता है। ऑरिजनल जियोफाई जियोफाई को 2300mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया था। फिलहाल इसे जियो की वेबसाइट पर पर जगह नहीं दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio has launched the new variant of its 4G LTE hotspot device, JioFi in India at Rs 999 Priced.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X